घर का बाथरूम लगेगा होटल जैसा, बस लगवाएं लकड़ी के ये 5 वॉशबेसिन

Wooden Wash Basin Designs: क्या आप अपने बाथरूम को एक नया और शानदार लुक देना चाहते हैं? जानें लकड़ी के 5 अनूठे वॉशबेसिन डिजाइन जो आपके घर को बनाएंगे खास.

Wooden Wash Basin Designs: आजकल लोग घर के हर कोने को खूबसूरत बनाने पर ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में बाथरूम भी पीछे नहीं है. अगर आप पुराने सिरेमिक सिंक की जगह कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो लकड़ी का वॉशबेसिन अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे खास तरीके से तैयार किया जाता है, ताकि पानी का असर जल्दी न हो. सही देखभाल के साथ यह लंबे समय तक अच्छा बना रहता है. आइए देखते हैं 5 खूबसूरत डिजाइन.

सिंपल बॉक्स शेप वॉशबेसिन

Wooden Wash Basin Designs , PC - AI

जिन लोगों को साफ और सिंपल डिजइन पसंद है, उनके लिए बॉक्स शेप वॉशबेसिन बढ़िया रहेगा. यह हर तरह के बाथरूम में आसानी से फिट हो जाता है. इसके साथ हल्के रंग की टाइल्स और दीवार पर लगा नल बहुत अच्छा लगता है.

फूल जैसा वॉशबेसिन

Wooden Wash Basin Designs, PC -AI

अगर आपको यूनिक चीजें पसंद हैं, तो फूल की शेप वाला वॉशबेसिन चुन सकते हैं. यह देखते ही लोगों का ध्यान खींच लेता है. इसके साथ गोल शीशा, हल्की रोशनी और छोटा सा लकड़ी का कैबिनेट बाथरूम को और भी सुंदर बना देगा.

पत्ते जैसा वॉशबेसिन

Wooden Wash Basin Designs , PC- AI

अगर आप बाथरूम में नेचर वाला फील चाहते हैं, तो पत्ते की शेप वाला वॉशबेसिन अच्छा रहेगा. इसके साथ छोटे-छोटे पौधे और लकड़ी की एक्सेसरीज रखें. इससे बाथरूम फ्रेश और शांत नजर आएगा.

यह भी पढ़ें: कम जगह में लगाएं ये 5 छोटे झूमर, घर दिखेगा और भी खूबसूरत

गोल किनारों वाला वॉशबेसिन

Wooden Wash Basin Designs , PC - AI

यह डिजाइन देखने में बहुत सॉफ्ट और स्टाइलिश लगता है. अगर आपका बाथरूम छोटा है, तब भी यह अच्छा दिखेगा. इसके साथ बड़ा शीशा और हल्के रंग की दीवारें पूरे स्पेस को खुला-खुला दिखाती हैं.

नेचुरल लकड़ी वाला वॉशबेसिन

Wooden Wash Basin Designs , PC - AI

अगर आप चाहते हैं कि आपका बाथरूम सबसे अलग दिखे, तो नेचुरल लकड़ी वाला वॉशबेसिन चुनें. इसमें लकड़ी की असली बनावट साफ नजर आती है, जिससे हर पीस अलग दिखता है. इसे काले रंग के नल और हल्की पीली रोशनी के साथ लगाएं. इससे बाथरूम को प्रीमियम लुक मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सावन में घर पर बनाएं भोले बाबा का सुंदर शिव कॉर्नर, बस चाहिए ये जरूरी चीजें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >