Winter Special Til-Gud Puri: मीठा खाना है पसंद, तो सर्दियों में आसानी से तैयार करें तिल-गुड़ की पूरी

Winter Special Til-Gud Puri: अगर आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं तो सर्दियों में तिल-गुड़ की पूरी को बना सकते हैं. आइए जानते हैं तिल-गुड़ की पूरी बनाने की विधि.

Winter Special Til-Gud Puri: सर्दियों के मौसम में तिल से बनी कई डिशेज को लोग चाव से खाते हैं. अक्सर घरों में तिल के लड्डू को सर्दियों में तैयार किया जाता है. तिल से चटनी, चिक्की या पराठे को भी बनाया जाता है. तिल का इस्तेमाल करके आप तिल-गुड़ की पूरी को बना सकते हैं. इस मीठी पूरी का स्वाद बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा. तिल-गुड़ की पूरी बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप इसे आसानी से बना सकते हैं. अगर आपका मीठा खाने का मन है तो आप इसे झटपट से तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं तिल-गुड़ की पूरी बनाने का तरीका. 

तिल-गुड़ की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप 
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • गुड़- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • तिल- 3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • घी या तेल- जरूरत के अनुसार 

तिल-गुड़ की पूरी को कैसे करें तैयार? 

  • तिल-गुड़ की पूरी को बनाने के लिए आप एक बर्तन में आटा को लें और इसमें तिल और इलायची पाउडर को डालें. अब आप इसमें 2 चम्मच घी या तेल को डालें और आटे में अच्छे से मिला लें.
  • अब एक बर्तन में पानी डालें और इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ को डाल दें. इसे आप थोड़ी देर के लिए पका लें जबतक गुड़ अच्छी तरह से घुल न जाए. इसे ठंडा करके छान लें. 
  • गुड़ के घोल को आप धीरे-धीरे आटा में डालें और आटा गूंथ लें. इसे आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • पूरी बनाने के लिए आप आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें और इसे गोल बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरी को तेल में डालकर तल लें. जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे निकाल कर रख लें. इस तरह से आप तिल-गुड़ की पूरी को आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >