Winter Special Oats Tikki Recipe: ठंडी शाम में झटपट बनाएं हेल्दी स्नैक्स, तैयार करें टेस्टी ओट्स टिक्की

Winter Special Oats Tikki Recipe: ठंडी शाम में बनाना चाहते है मेहमानों के लिए कुछ झटपट तो आज हम आपको बताएंगे विंटर स्पेशल ओट्स टिक्की बनाने की रेसिपी.

Winter Special Oats Tikki Recipe: ठंड के मौसम में गरमा-गरम और हेल्दी स्नैक्स का मजा कुछ और ही होता है. ऐसे में अगर आप ठंडी शाम में कुछ हेल्दी और हल्का बनाना चाहते हैं तो ओट्स टिक्की परफेक्ट चॉइस है. ओट्स और सब्जियों से बनी यह टिक्की न सिर्फ ठंडी शाम के लिए बेस्ट है बल्कि आप इसे घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं विंटर स्पेशल ओट्स टिक्की बनाने की रेसिपी. 

ओट्स टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ओट्स – एक कप (हल्के भूने हुए)
  • उबले हुए आलू – 2 
  • हरी मिर्च – 1-2(बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 टुकड़ा 
  • गाजर – 1 (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • गरम मसाला – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • कॉर्नफ्लोर या मैदा – 2 बड़े चम्मच 
  • तेल – जरूरत के अनुसार 

यह भी पढ़ें: Methi Vada Recipe: ठंडी शाम को बनाएं मजेदार, तैयार करें मिनटों में मेथी वड़ा, जानें बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Cutlet Recipe: विंटर टी-टाइम को बनाएं स्पेशल, आसानी से तैयार करें मटर कटलेट 

ओट्स टिक्की बनाने की विधि क्या है?

  • अगर ओट्स सूखे हैं तो उसे ब्लेंडर में हल्का पीस लें. फिर आप उबले हुए आलू को अच्छे मैश कर लें. 
  • अब आप एक बड़े बर्तन में मैश किए आलू, ओट्स, कटी हुई गाजर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • इसके बाद आप इसमें 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर या मैदा डालकर अच्छे से मिक्स करके छोड़ दें. 
  • अब आप तैयार हुए मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल या चपटी टिक्की का शेप बना लें. 
  • इसके बाद आप एक तवा गर्म करें फिर इसके ऊपर हल्का तेल लगाएं और टिक्की को डालकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेंक लें. 
  • टिक्की तैयार हो जाने के बाद आप इसे निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Makki Ke Aate Ki Tikki Recipe: सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट स्नैक्स, मक्की के आटे से रोटी नहीं, बनाएं टेस्टी टिक्की

यह भी पढ़ें: Matar Poha Chivda: मार्केट वाले स्नैक्स भूल जाएंगे, ट्राई करें घर का बना मजेदार मटर पोहा चिवड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >