Matar Kadhi Recipe: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम चावल के साथ कढ़ी खाने का मजा ही अलग होता है. ठंड के दिनों में जब ताजी हरी मटर बाजार में आसानी से मिलती है, तो इससे हम सब्जी, पूरी, कचौड़ी और भी कई रेसिपी बनाते है. ऐसे में क्या आपने कभी मटर की कढ़ी बनाकर ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम मटर से स्वादिष्ट कढ़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप आसानी से बनाकर चावल या पराठे के साथ खा सकते हैं. लंच के टाइम में आप इसे जरूर बनाएं.
मटर कढ़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- दही – 1 कप
- नमक – स्वादानुसार
- अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
- करी पत्ता – 6-7
- जीरा – आधा छोटी चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- पानी – जरूरत अनुसार
- बेसन – 2 बड़े चम्मच
- हरी मटर – 1 कप (उबली हुई)
- हल्दी पाउडर – आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
मटर कढ़ी बनाने की विधि क्या है?
- कढ़ी बनाने के लिए आप एक बर्तन में दही और बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. फिर आप 2–3 कप पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें जीरा, हींग, करी पत्ता, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. अब इसमें उबली हुई हरी मटर डालें और 2–3 मिनट तक मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए भूनें.
- अब तैयार किया हुआ दही-बेसन का घोल कड़ाही में डाल दें. आंच धीमा रखकर इसे लगातार चलाते रहे. कढ़ी पक जाने के बाद नमक और मसालों को चखकर देखें अगर आपको जरूरत हो तो थोड़ा और मसाले की सामग्री मिला सकते हैं.
- अब आपकी स्वादिष्ट मटर कढ़ी तैयार है. इसे गरमा-गरम चावल, जीरा राइस या रोटी के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: Matar Tamatar Bharta: सर्दियों में बनाएं मजेदार मटर टमाटर भरता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
