Winter Skincare Tips: सर्दियों में भी अब स्किन नहीं होगी ड्राई और डैमेज, चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Winter Skincare Tips: अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों के मौसम में भी आपके चेहरे की नेचुरल ग्लो बरकरार रहे तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको जो टिप्स देने जा रहे हैं उन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को कड़ाके की ठंड में भी ड्राई और डैमेज होने से बचाकर रख सकेंगे.

Winter Skincare Tips: सर्दियां आने को है और ऐसे में अगर इसका असर किसी चीज पर सबसे ज्यादा देखने को मिलने वाला है तो वह है हमारी स्किन पर. सर्दियों की शुरुआत होती नहीं है कि हमारी स्किन ड्राई और डैमेज होना शुरू हो जाती है. जब हमारी स्किन ड्राई होने लगती है तो हम घबरा जाते हैं और कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम कर जाते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ये हमारे किसी भी काम नहीं आते हैं. आज की यह आर्टिकल उनके लिए है जो सर्दियों के इन दिनों में अपनी स्किन को नैचुरली ग्लोइंग और खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और कारगर टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को नैचुरली ग्लोइंग और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं और वह भी ज्यादा आसानी से.

सर्दियों में भी पानी पीना जरूरी

सर्दियों में हमें प्यास कम लगती है जिस वजह से हम पानी पीना भूल जाते हैं और इसे नजरअंदाज कर देते हैं. बता दें जब आप पानी पीना छोड़ देते हैं तो इससे आपकी स्किन ड्राई और बेजान लगने लगती है. अगर आप नहीं चाहते हैं की ऐसा हो तो आपको सर्दियों में भी पानी पीते रहना चाहिए. जब आप पानी पीते हैं तो आपका शरीर अंदर से हाइड्रेटेड रहता है और आपकी स्किन भी हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: Anti Ageing Tips: 40 की उम्र में भी पाएं 25 जैसी जवां त्वचा! अपनाएं ये आसान टिप्स और बदल लें अपना पूरा लुक

यह भी पढ़ें: Banana Peel Benefits: क्यों आपको अपने चेहरे पर रगड़ना चाहिए केले का छिलका? जान लें कमाल के 5 फायदे

सोने से पहले रखें स्किन का खास ख्याल

आपकी स्किन पूरे दिन खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप सोने से पहले उसका खास ख्याल रखें. हर रात सोने से पहले अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल, गुलाबजल और कच्चे दूध को अच्छे से मिक्स करके लगाएं. जब आप इस नुस्खे को अपनाते हैं तो आपकी स्किन खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहती है.

गुनगुने पानी से धोएं चेहरा

सर्दियों के आते ही हम गर्म पानी से नहाना और चेहरे को धोना शुरू कर देते हैं. बता दें हद से ज्यादा गर्म पानी आपकी स्किन को ड्राई और डैमेज कर सकता है. चाहे आप नहा रहे हों या फिर चेहरे को धो रहे हों, गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल

सर्दियों के इन दिनों में मॉइस्चराइजर को आपकी स्किन के लिए अमृत माना जाता है. जब आप नहा लें तो उसके तुरंत बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें. आपकी स्किन के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर वह है जिसमें कोकोनट ऑइल या फिर शिआ बटर मौजूद हो.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर सुबह सिर्फ 3 स्टेप्स में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद, खूबसूरती ऐसी कि हर किसी की नजरें ठहरेंगी आप पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >