आखिर चीन में क्यों नहीं मनाया जाता फादर्स डे? इसके पीछे छिपी है सदियों पुरानी परंपरा

Father’s Day in China: दुनिया के कई देशों में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, लेकिन चीन में इसकी परंपरा अलग है. आखिर वहां यह दिन उतना लोकप्रिय क्यों नहीं है और 8 अगस्त का इससे क्या संबंध है? जानिए दिलचस्प वजह.

Father’s Day in China: हर साल जून के तीसरे रविवार को दुनिया के कई देशों में फादर्स डे मनाया जाता है. इस खास दिन पर लोग अपने पिता के प्रति सम्मान, प्यार और आभार व्यक्त करते हैं. भारत, अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों में यह दिन काफी लोकप्रिय है, लेकिन दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक चीन में फादर्स डे की परंपरा कुछ अलग है.

दरअसल, चीन की संस्कृति में माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं माना जाता. वहां परिवार को समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई माना जाता है और माता-पिता की सेवा करना बच्चों का नैतिक कर्तव्य समझा जाता है. यही कारण है कि पश्चिमी देशों की तरह फादर्स डे को बड़े स्तर पर मनाने की परंपरा चीन में लंबे समय तक विकसित नहीं हो सकी.

कन्फ्यूशियस विचारधारा का प्रभाव

चीनी समाज पर प्राचीन दार्शनिक कन्फ्यूशियस की शिक्षाओं का गहरा प्रभाव है. उनकी विचारधारा में माता-पिता और बुजुर्गों के सम्मान को सर्वोच्च महत्व दिया गया है. इस सोच के अनुसार, माता-पिता के प्रति आदर और जिम्मेदारी पूरे जीवन निभाई जानी चाहिए, न कि केवल किसी एक विशेष दिन पर.

8 अगस्त से जुड़ी है दिलचस्प कहानी

बहुत कम लोग जानते हैं कि चीन में फादर्स डे मनाने की एक अलग परंपरा भी रही है। साल 1945 में शंघाई में 8 अगस्त को फादर्स डे मनाने का प्रस्ताव रखा गया था. इसके पीछे भाषा से जुड़ा एक रोचक कारण था. चीनी भाषा में अंक 8 का उच्चारण “बा” जैसा होता है. जब 8/8 यानी 8 अगस्त को पढ़ा जाता है, तो यह “बाबा” शब्द जैसा सुनाई देता है, जिसका अर्थ पिता होता है. इसी वजह से 8 अगस्त को फादर्स डे के रूप में पहचान देने की कोशिश की गई थी.

क्या आज चीन में मनाया जाता है फादर्स डे?

वैश्वीकरण और सोशल मीडिया के प्रभाव के चलते चीन के कुछ बड़े शहरों में अब जून के तीसरे रविवार को भी फादर्स डे मनाया जाने लगा है. हालांकि यह अभी भी कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है और न ही इसकी लोकप्रियता अन्य देशों जैसी है. चीन में आज भी परिवार के प्रति सम्मान और माता-पिता की देखभाल को सालभर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Father’s Day 2026: पापा के लिए नहीं मिल रहे सही शब्द? ये Instagram Captions बना देंगे आपकी पोस्ट खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >