Weight Loss Recipe: हेल्थी कर्ड ओट्स मसाला – एक शानदार डाइट रेसिपी, जानें विधि

Weight Loss Recipe : यदि आप वेट लॉस जर्नी पर हैं और हेल्दी स्नैक्स या नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो कर्ड ओट्स मसाला एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है, आईए इस लेख के माध्यम से सीखिए कर्ड ओट्स मसाला बनाने की आसान विधि के बारे में.

Weight Loss Recipe : आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में स्वस्थ और स्वादिष्ट आहार ढूंढना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब बात वेट लॉस की हो, यदि आप वेट लॉस जर्नी पर हैं और हेल्दी स्नैक्स या नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो कर्ड ओट्स मसाला एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है, यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी भरपूर है, तो आइए जानते हैं इस हेल्थी रेसिपी को कैसे तैयार किया जा सकता है:-

– कर्ड ओट्स मसाला के फायदे

  • वेट लॉस में मददगार: ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और कैलोरी की खपत कम करने में मदद करता है, कर्ड में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं.
  • त्वचा और पाचन के लिए अच्छा: कर्ड के एंटीऑक्सिडेंट्स और ओट्स के फायबर्स आपकी त्वचा को हेल्दी रखते हैं और पाचन को सुधारते हैं.

Also read : Buddha Quotes: गौतम बुद्ध ने सिखाया शांती से जीना, जानिए कुछ 10 कोट्स

– सामग्री

1 कप ओट्स

½ कप दही (कर्ड)

1 छोटा चम्मच जैतून का तेल

1 छोटा चम्मच जीरा

½ छोटा चम्मच हल्दी

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच काली मिर्च

¼ कप कटा हुआ खीरा

¼ कप कटा हुआ टमाटर

½ छोटा चम्मच हरा धनिया

नमक स्वाद अनुसार

– बनाने की विधि

Also read : Chanakya Niti: जीवन में नहीं होंगे असफल जान लें चाणक्य की ये 10 नीतियां

– ओट्स को पकाएं

सबसे पहले ओट्स को एक पैन में हल्का सा टोस्ट कर लें, ओट्स को अच्छे से भूनने से यह स्वाद में और भी अच्छा लगेगा.

– मसाला तैयार करें

अब एक कढ़ाई में जैतून का तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें, फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालें.

इन मसालों को अच्छे से भूनें, ताकि उनका स्वाद और खुशबू निकल जाए.

Also read : Hair Care Tips: सर्दी में रखें बालों की ये 5 तरह से केयर, आप भी जानिए

– दही मिलाएं

अब इसमें दही डालें और अच्छे से मिला लें, दही को ओट्स के साथ मिश्रित करके हल्का सा पकाएं ताकि वह एक अच्छा स्वाद दे सके.

– कच्ची सब्जियां डालें

अब कटा हुआ खीरा, टमाटर और हरा धनिया डालें, इन सब्जियों को ओट्स और दही के साथ अच्छे से मिला लें.

– सर्व करें

आपका हेल्थी कर्ड ओट्स मसाला तैयार है, इसे गर्मा-गर्म सर्व करें और इसका आनंद लें.

Also read : Premanand Ji Maharaj Quotes : खुश रहना है जीवन का सबसे बड़ा धन कहते है प्रेमानंद जी महाराज

– इस रेसिपी को कैसे अपनी डाइट में शामिल करें?

ब्रेकफास्ट के रूप में: यह रेसिपी सुबह के समय हल्का और फाइबर से भरपूर ब्रेकफास्ट है, जो आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा.

लंच या डिनर में: आप इसे लंच या डिनर के रूप में भी ले सकते हैं, खासकर अगर आप हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं.

वर्कआउट के बाद: वर्कआउट के बाद यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर एक बेहतरीन पोस्ट-वर्कआउट मील हो सकता है.

Also read: Bridal Mehndi Design: यहां है 5 लेटेस्ट ब्राइडल मेहंदी डीजाइन, करें ट्राई

– टिप्स

आप इसमें अपनी पसंद की और भी सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च या पालक भी डाल सकते हैं.

अगर आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ ताजे नींबू का रस भी डाल सकते हैं.

Also read : Weight Loss Recipe: अपनी डाइट चार्ट में एड कर लें ये हेल्थि चिकपी सलाद, जानिए


कर्ड ओट्स मसाला एक बेहतरीन और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो न केवल आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है, बल्कि आपको जरूरी पोषण भी देती है, इसे अपनी डाइट में शामिल करें और हेल्दी, लाइट और स्वादिष्ट आहार का आनंद ले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashi Goyal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >