Wednesday Born Personality: अगर आज है आपका जन्मदिन तो जानें कैसा होता है बुधवार को जन्म लेने वालों का स्वभाव

Wednesday Born Personality: बुधवार का दिन है तो उसके स्वामी बुध ग्रह हैं. आज हम जानेंगे कि बुधवार के दिन जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और ऐसे लोगों में क्या विशेषताएं होती हैं.

Wednesday Born Personality: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है. बुधवार का दिन गणपति का माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन जन्मे लोगों पर बप्पा की विशेष कृपा होती है. जैसे सोमवार का दिन है तो उस दिन के स्वामी चंद्रमा है. मंगलवार का दिन है तो उसके स्वामी मंगल ग्रह है. बुधवार का दिन है तो उसके स्वामी बुध ग्रह हैं.  आज हम जानेंगे कि बुधवार के दिन जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और ऐसे लोगों में क्या विशेषताएं होती हैं.

परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं

बुधवार के दिन जन्मे लोग परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को ढाल लेते हैं. यह लोग बहुत मेहनती होते हैं और बातचीत में बहुत कुशल होते हैं. प्यार के मामले में यह लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं. इनके अच्छे स्वभाव की वजह से हर कोई इनके करीब आना पसंद करता है. यह जिससे भी सच्चा प्यार करते हैं उसे कभी धोखा नहीं देते हैं. यह लोग समझदार जीवनसाथी का चुनाव करते हैं. लोगों के सुख-दुख में यह लोग पूरा साथ देते हैं. इनके अच्छे स्वभाव की वजह से लोग इन्हें अपना सबसे करीबी समझने लगते हैं.

बुधवार को जन्म लेने वाले लोगों का करियर

बुधवार को जन्म लेने वाले लोगों को करियर की बात करें तो उन्हें अपनी लॉजिकल और एनालिटिकल बुद्धि का काफी लाभ मिलता है. बुध के प्रभाव से उनकी बुद्धि भी तेज होती है और वाणी में भी मधुरता होती है, उन्हें अपनी वाणी और बुद्धि का लाभ भी करियर में मिलता है. ऐसे में जहां भी कैलकुलेटिव अप्रोच और वाणी के प्रभाव की जरूरत हो, वैसे करियर में इन लोगों को काफी फायदा होता है. इनके लिए फाइनेंस के साथ ही ट्रांसलेटर, जर्नलिज्म, लेखन, टेलीफोन आदि से जुड़े कार्यों में अपना करियर बना सकते हैं.

बुधवार को जन्मे लोगों की लव लाइफ

बुधवार को जन्मे लोग बुध ग्रह के प्रभाव से बहुमुखी प्रतिभा के धनी व संपन्न होते हैं.  जहां तक बात  इनकी लव लाइफ की है तो प्यार के मामले में यह बेहद लकी होते हैं अपने पार्टनर के चहेते बन कर रहते हैं. इनके व्यवहार और मधुर वाणी के कई लोग दीवाने होते हैं और इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते. इनके व्यवहार में एक अद्भुत खिंचाव महसूस किया जा सकता है, जो दूसरों को इनकी ओर खिंचे चले आने पर मजबूर कर ही देता है.

बुधवार को जन्म लेने वाले लोगों का स्वास्थ्य

आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है, ऐसा इसलिए कि उचित माहौल न मिलने के कारण बुधवार को जन्म लेने वाले लोग डिप्रेशन के शिकार भी हो सकते हैं. इन लोगों को त्वचा रोग, पाचन तंत्र से संबंधित समस्या आदि हो सकती है.

भाग्यशाली अंक और रंग

इन लोगों का लकी रंग हरा और लकी नंबर 5 होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >