90 फीसदी लोग तरबूज खाते समय कर देते हैं ये 3 गलततियां, अभी सुधारें नहीं तो जहर का काम करेगा शरीर में

Watermelon Side Effects: गर्मियों में तरबूज खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आप इन 3 सामान्य गलतियों को करते हैं, तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. जानिए सही तरीका.

Watermelon Side Effects: गर्मियों में जब गर्मी बहुत बढ़ जाती है, तो ठंडा-ठंडा तरबूज खाना बड़ा ही मजेदार लगता है. यह फल न सिर्फ स्वाद में मीठा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. तरबूज में 90% तक पानी होता है, जिससे शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड रहता है. इसमें कई जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमें गर्मी से बचाने के साथ-साथ शरीर की रक्षा भी करते हैं. लेकिन तरबूज खाते समय 90 फीसदी लोग कुछ बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे हमारे शरीर में यह जहर का काम करता है. तो आईए जानते हैं तरबूज खाते समय लोग क्या क्या गलती करते हैं.

Also Read: नींद में दिखे रोमांटिक सपना तो न करें नजरअंदाज, आधा भारत नहीं जानता स्वप्न शास्त्र में छिपे इस गहरे संदेश को

तरबूज खाते समय कौन-सी गलतियां न करें

खाने के तुरंत बाद न खाएं तरबूज


अक्सर लोग भोजन के तुरंत बाद तरबूज का सेवन करते हैं. ऐसी स्थिति में कई बार पेट फूलने और पाचन खराब होने की समस्या हो सकती है. इसे खाना खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही खाना चाहिए.

फ्रिज से निकालते ही न खाएं


गर्मी से राहत पाने की चक्कर में बहुत सारे लोग अधिक ठंडा तरबूज खाते हैं. ऐसा करने से गला खराब हो सकता है या सर्दी-जुकाम हो सकता है. फ्रिज से निकालने के बाद इसे कुछ देर कमरे के सामान्य तापमान पर रखना चाहिए, उसके बाद ही इसे खाना चाहिए.

नमक डालकर खाने से बचें


तरबूज पर नमक डालने से उसका स्वाद जरूर बढ़ता है, लेकिन इससे शरीर में सोडियम बढ़ सकता है. जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. हाई बीपी वालों को तो इसे ऐसे बिलकुल नहीं खाना चाहिए.

तरबूज खाने के फायदे

  • शरीर को ठंडक देता है
  • डिहाइड्रेशन से बचाता है
  • पेट साफ रखता है
  • त्वचा को हेल्दी बनाता है
  • गर्मियों में एनर्जी देता है

Also Read: गुड़ खाने में कर रहे हैं ये गलतियां तो सुधर जाएं नहीं तो जहर है यह स्वीट फुड, जानें सही तरीका और समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >