नींबू नहीं, इस बार बनाएं तरबूज की शिकंजी, मेघना ने बताई रेसिपी

Watermelon Shikanji: गर्मियों में नींबू से बनी शिकंजी के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप वॉटरमेलन शिकंजी तैयार कर सकते हैं.

Watermelon Shikanji: गर्मियों के दिनों में बाजार में तरबूज खूब देखने को मिलता है और ये लगभग हर घरों में खाना पसंद किया जाता है. आमतौर पर जब हम तरबूज घर लाते हैं, तो इसे काटकर ऐसे ही या थोड़ा नमक डालकर खा लेते हैं. गर्मी के मौसम में तरबूज खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही शरीर को ठंडक देने का काम भी करता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसी तरबूज से आप एक मजेदार शिकंजी भी तैयार कर सकते हैं? जी हां, अगर आप भी तरबूज से कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल से वॉटरमेलन शिकंजी बनाने का आसान तरीका जान सकते हैं. इस खास रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @meghnasfoodmagic पर शेयर किया गया है, जिसे आप घर पर आसानी से बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं. 

शिकंजी मसाला बनाने का तरीका क्या है?

सबसे पहले 1 छोटी चम्मच साबुत काली मिर्च, 2 छोटी चम्मच सौंफ और 2 चम्मच खड़ी शक्कर (या शहद) को पीस लें या कूट लें. जब यह पाउडर जैसी बन जाए, तब इसमें स्वादानुसार काला नमक और 1 छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं. आपका शिकंजी मसाला तैयार है. 

वॉटरमेलन शिकंजी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक मिक्सर जार में ठंडे तरबूज के टुकड़े डालें. अब इसमें 1 छोटी चम्मच शिकंजी मसाला, 1 नींबू का रस, कुछ ताजे पुदीने के पत्ते और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. अब सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें. आपकी ठंडी-ठंडी तरबूज शिकंजी तैयार है. 
  • अब इसे आप एक गिलास में 1 छोटी चम्मच भीगे हुए सब्जा बीज (या चिया सीड्स) डालें और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. अब इसके ऊपर तैयार तरबूज शिकंजी डालें. अंत में कुछ तरबूज के टुकड़े और ताजे पुदीने के पत्तों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >