Vrat Special Aloo Tikki Recipe: भारत में मशहूर शेफ रणवीर बरार अक्सर कहते हैं कि व्रत का खाना सिर्फ सादा नहीं होता, बल्कि स्वाद और परंपरा का खूबसूरत संगम होता है. भारतीय रसोई में उपवास के दौरान बनने वाली कई ऐसी डिशेज हैं जो टेस्ट में किसी भी रेगुलर स्नैक से कम नहीं होतीं. उन्हीं में से एक है व्रत वाली आलू टिक्की (पैटिस), जिसे खास तौर पर नवरात्रि या अन्य उपवास के दिनों में बड़े चाव से बनाया जाता है.
अगर आप भी उपवास के दिनों में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ जल्दी तैयार हो जाए, तो व्रत वाली आलू टिक्की (पैटिस) एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं
व्रत वाली आलू टिक्की (पैटिस) बनाने आवश्यक के लिए सामग्री
- 4 उबले हुए आलू
- 2-3 चम्मच सिंघाड़े का आटा या राजगिरा आटा
- ½ कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 2 चम्मच कटे हुए काजू
- 1 चम्मच किशमिश
- 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
- ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- 1 चम्मच चीनी
- घी या तेल सेंकने के लिए
घर पर बनाएं स्वादिष्ट व्रत वाली आलू टिक्की (पैटिस) बनाने की आसान विधि (Vrat Special Aloo Tikki Recipe)
सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें. इसमें सिंघाड़े या राजगिरा का आटा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. एक बाउल में नारियल, काजू, किशमिश, हरी मिर्च और थोड़ा सा जीरा पाउडर मिलाएं. चाहें तो इसमें हल्की सी चीनी भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद बैलेंस हो जाता है. अब आलू के मिक्स्चर की बड़ी लोई लें, उसमें स्टफिंग भरें और हल्के हाथ से दबाकर टिक्की का आकार दें. टिक्की को हल्के से नारियल में रोल कर लें, इससे टिक्की ज्यादा कुरकुरी बनेगी. एक तवे पर थोड़ा घी या तेल गरम करें और टिक्की को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें. गरमा-गरम व्रत वाली आलू टिक्की को दही या व्रत की हरी चटनी के साथ परोसें.
यह भी पढें: Navratri Vrat Recipe of Kuttu Ki Puri: व्रत के लिए एकदम लाइट और स्वादिष्ट रेसिपी
