Vidur Niti: अगर बनना है श्रेष्ठ व्यक्ति, तो अपनाएं ये अहम गुण

Vidur Niti: महात्मा विदुर को उनकी बुद्धि और ज्ञान के लिए आज भी याद किया जाता है. वे धर्म, नीति और राजनीति के महान ज्ञाता थे. महात्मा विदुर की नीतियों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. विदुर नीति में व्यक्ति के कुछ ऐसे गुणों की चर्चा की गई है जो व्यक्ति को सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं.

Vidur Niti: महाकाव्य महाभारत में कई ऐसे पात्र हैं जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. ऐसे ही एक पात्र हैं महात्मा विदुर. महात्मा विदुर को उनकी बुद्धि और ज्ञान के लिए आज भी याद किया जाता है. वे धर्म, नीति और राजनीति के महान ज्ञाता थे. महात्मा विदुर की नीतियों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. विदुर नीति में व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन को सही तरीके से जीने के लिए कई विचार देखने को मिलते हैं. व्यक्ति में कुछ ऐसे गुण होते हैं जिसके कारण समाज में उसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. इन्हीं गुणों की चर्चा महात्मा विदुर ने विदुर नीति में की है. 

सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के गुण

  • महात्मा विदुर के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति शांत पड़ी पुरानी दुश्मनी को नहीं जगाता और माफ कर जीवन में आगे बढ़ जाता है तो समाज के लोग उसे सर्वश्रेष्ठ मानते हैं. इस गुण को हर किसी को अपनाना चाहिए ताकि जिंदगी में आगे बढ़ा जा सके. 

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: क्या चाहते हैं सबके के दिल में जगह? अपनाएं महात्मा विदुर के ये अमूल्य मंत्र

  • अंहकार एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति को सफलता के शिखर से नीचे ला देता है. अहंकारी व्यक्ति को लोग कम सम्मान देते हैं. विदुर नीति के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का दूसरा गुण है विनम्रता. ऐसा व्यक्ति सफलता हासिल करने के बाद भी अहंकार नहीं करता और अपने व्यवहार में सौम्यता और मधुरता बनाए रखता है. महात्मा विदुर के अनुसार, ऐसा व्यक्ति सामने वाले को कम महसूस नहीं करवाता और अपनी तारीफ खुद नहीं करता. ऐसे इंसान का लोग मान-सम्मान करते हैं. 
  • मुश्किल घड़ी में संयम बनाकर काम करना आसान नहीं होता. विदुर नीति के अनुसार, कठिन समय में भी अपना काम करते रहना और तकलीफों से ऊपर उठना ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है. ऐसा व्यक्ति मुश्किल समय में बहाने नहीं बनाता बल्कि मेहनत करने में विश्वास रखता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: मुसीबतों में टिके रहना ही है विजयी व्यक्ति की निशानी

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: बुद्धिमान साबित होता है इन आदतों वाला व्यक्ति, खूब मिलता है मान-सम्मान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >