'रामायण' के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ा नॉनवेज, क्या वेजिटेरियन बनने से फिटनेस होती है बेहतर? जानिए पूरी सच्चाई

Vegetarian Diet Benefits and Side Effects: रणबीर कपूर ने 'रामायण' के लिए नॉनवेज छोड़कर वेजिटेरियन डाइट अपनाई है. जानिए वेजिटेरियन बनने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं, इसके फायदे, नुकसान और किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

Vegetarian Diet Benefits and Side Effects: आजकल बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' की वजह से काफी चर्चा में हैं. खबरों की मानें तो भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने नॉनवेज यानी कि मांसाहार का सेवन करना पूरी तरह से छोड़ दिया है और इसकी जगह सिर्फ वेजिटेरियन डाइट ही ले रहे हैं. इस खबर के वायरल होते ही बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि क्या सच में नॉनवेज छोड़ देने से शरीर में बड़े बदलाव आते हैं? क्या नॉनवेज छोड़ने से हमारी फिटनेस बेहतर होती है या फिर इसकी वजह से शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने लगती है? डॉक्टर्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स की मानें तो इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप पूरे दिनभर में क्या खा रहे हैं और किस तरह से खा रहे हैं. अगर आप सही प्लानिंग और बैलेंस्ड तरीके से अपनी डाइट लें, तो इससे आपके शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं.

vegetarian diet benefits and side effects

वेजिटेरियन डाइट अपनाने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं?

एक्सपर्ट्स के अनुसार जब कोई व्यक्ति नॉनवेज छोड़कर पूरी तरह वेज खाना शुरू करता है, तो शरीर में धीरे धीरे कुछ फायदे दिखने लगते हैं. ये सभी फायदे नीचे बताये जा रहे हैं.

  • पेट और डाइजेशन बेहतर होता है: जब आप नॉनवेज छोड़कर अपनी डाइट में फलों, हरी सब्जियों, दालों और होल ग्रेन्स (साबुत अनाज) को शामिल करते हैं, तो इनकी वजह से आपका पेट साफ रहता है और साथ ही आप कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स से बचे रहते हैं. इस तरह की चीजों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से ये आपके डाइजेशन के लिए इतनी फायदेमंद साबित होती हैं.
  • वजन कंट्रोल में रहता है: जब आप वेजिटेरियन डाइट सही तरीके से लेते हैं, तो आपको कैलोरीज तो काफी कम मिलती हैं, लेकिन फाइबर बहुत ही अच्छी क्वांटिटी में मिल जाता है. वेजिटेरियन चीजें आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती हैं, जिसकी वजह से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है.
  • हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन: कई रिसर्च यह भी बताती हैं कि वेज डाइट लेने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने की वजह से आप दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं.
  • शरीर में फुर्ती महसूस होती है: आपको शायद यह जानकर हैरानी भी हो लेकिन जब आपकी डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और विटामिन्स सही मात्रा में होती हैं, तो आपका शरीर काफी ज्यादा हल्का महसूस करता है और दिनभर शरीर में एनर्जी भी बनी हुई रहती है.
  • स्किन पर ग्लो आता है: फ्रेश फलों और सब्जियों में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जब आप इनका सेवन रेगुलर बेसिस पर करना शुरू कर देते हैं, तो आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: खाना खाते ही बिस्तर पर लेटने की आदत पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान, शरीर में शुरू हो सकती हैं ये 3 गड़बड़ियां

क्या सिर्फ नॉनवेज छोड़ने से ही इंसान फिट हो जाता है?

अगर आपकी भी लगता है कि सिर्फ नॉनवेज छोड़ने से ही इंसान फिट हो जाता है, तो आप पूरी तरह से ही गलत हैं. सिर्फ नॉनवेज छोड़ देना ही अच्छी फिटनेस की गारंटी नहीं है. अगर आप नॉनवेज छोड़कर उसकी जगह समोसे, पकौड़े, फ्राइड चीजें, कोल्ड ड्रिंक्स या बहुत ज्यादा मीठा और मैदा खाने लगेंगे, तो आपका वजन घटने की जगह बढ़ जाएगा. इसलिए असली फिटनेस केवल नॉनवेज छोड़ने से नहीं, बल्कि सही और न्यूट्रिशियस खाना चुनने से मिलती है.

बिना सोचे समझे वेजिटेरियन बनने के नुकसान

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप बिना सोचे-समझे या फिर प्लानिंग के नॉनवेज खाना छोड़ देते हैं, तो आपके शरीर में कुछ जरूरी चीजों की कमी भी हो सकती है.

  • विटामिन B12 की कमी: नॉनवेज अचानक से छोड़ देने की वजह से कुछ लोगों के शरीर में विटामिन B12 की कमी भी हो जाती है. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपके शरीर में इसकी कमी होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है.
  • आयरन की कमी: जब आप सिर्फ वेजिटेरियन चीजें ही खाने लगते हैं, तो इनसे मिलने वाले आयरन को आपका शरीर आसानी से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है. शरीर में आयरन की कमी होने की वजह से आपको खून की कमी, थकान और कमजोरी जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है.
  • प्रोटीन की कमी: जब आप नॉनवेज खाना छोड़ देते हैं, तो आपको अपने डेली प्रोटीन इंटेक का ख्याल रखने के लिए दाल, पनीर, दूध और सोयाबीन जैसी चीजों पर निर्भर रहना पड़ता है. अगर आप इन चीजों को हर दिन सही मात्रा में नहीं खाएंगे, तो आपके मसल्स कमजोर होने लगेंगे और साथ ही शरीर में ताकत की कमी भी हो सकती है.
  • अन्य न्यूट्रिएंट्स की कमी: नॉनवेज को डाइट से पूरी तरह से हटा देने की वजह से आपके शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन D और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद

वेजिटेरियन डाइट में किन चीजों को जरूर शामिल करें?

अगर आप पूरी तरह वेजिटेरियन डाइट ले रहे हैं, तो अपनी थाली में कुछ चीजों को रोजाना शामिल करना आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दालें, राजमा, छोले, सोया चंक्स, टोफू, पनीर और स्प्राउटेड ग्रेन्स (अंकुरित अनाज) को शामिल करें. इसके अलावा दूध, दही और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को भी डाइट में शामिल करना जरूरी हो जाता है. शरीर में विटामिन्स की कमी न हो, इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसम के हिसाब से फ्रेश फल खाना शुरू कर दें. वहीं, हेल्दी फैट्स पाने के लिए डाइट में आल्मंड, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स जैसी चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

नॉनवेज छोड़ना चाहते हैं, तो इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप नॉनवेज छोड़ने की प्लानिंग जार रहे हैं तो आपको नीचे बताई गयी बातों का ख्याल तो जरूरी ही रखना चाहिए.

  • अचानक सब बंद न करें: अगर आप नॉनवेज छोड़ने का मन बना चुके हैं, तो एक ही दिन में सब कुछ छोड़ने के बजाय धीरे धीरे नॉनवेज की मात्रा कम करें.
  • हर मील में प्रोटीन लें: दिन में जब भी खाना खाएं, जैसे लंच या डिनर, उसमें प्रोटीन की कोई न कोई चीज जरूर शामिल करें.
  • सप्लीमेंट्स और पानी पीना भी जरूरी: जब आप नॉनवेज छोड़ देते हैं, तो पूरे दिन में खूब पानी पिएं. अगर जरूरत लगे तो डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन B12 या अन्य मल्टीविटामिन की गोलियां भी ले सकते हैं.
  • एक्सरसाइज भी जरूरी है: अगर आप खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो सिर्फ डाइट बदलने से ही आपको फायदा नहीं होगा. शरीर को फिट रखने के लिए हर दिन थोड़ी बहुत एक्सरसाइज और योगा जरूर करना शुरू कर दें.

क्या किसी एक्टर या सेलिब्रिटी का डाइट प्लान फॉलो करना सही है?

फिल्मों के लिए जब भी कोई एक्टर अपनी डाइट में बदलाव करता है, तो उसके साथ डॉक्टर्स, न्यूट्रिशनिस्ट्स और पर्सनल ट्रेनर्स की पूरी टीम मौजूद होती है. वे उनके शरीर की जरूरतों के हिसाब से ही डाइट चार्ट तैयार करके देते हैं. यही एक बड़ी वजह है कि आपको कभी भी किसी सेलिब्रिटी को देखकर आंख बंद करके उनकी डाइट को कॉपी नहीं करना चाहिए. हर इंसान की उम्र, वजन, काम करने का तरीका और शरीर की जरूरतें अलग होती हैं. अपनी डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले हमेशा किसी डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर, तो घबराने की जरूरत नहीं! अस्पताल जाने से पहले घर पर करें ये 5 आसान उपाय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >