Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें आपको कभी नहीं करने देती तरक्की! समय रहते पाएं छुटकारा

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने किचन में गलती से भी रखना नहीं चाहिए. किचन में रखी ये चीजें आपको जीवन में कभी तरक्की नहीं करने देते हैं.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी काम को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी सुखद और समृद्धि से भरे हुए होते हैं. वहीं, इसमें बताये गए नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम उतने ही नुकसानदेह हो सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र भी मिलता है जिन्हें आपको अपने किचन में गलती से भी रखना नहीं चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में रखी ये चीजें आपको जीवन में कभी भी तरक्की नहीं करने देते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके किचन से बाहर निकाल देना चाहिए.

जंग लगे हुए बर्तन

वास्तु के जानकार बताते हैं कि आपको अपने किचन में गलती से भी जंग लगे हुए बर्तनों को नहीं रखना चाहिए. जब आप ऐसे बर्तनों को किचन में रखते हैं तो आपको पैसों का नुकसान तो होता ही है बल्कि निगेटिविटी बनी रहती है.

Vastu Tips: हाथ से इन चीजों का गिरना देता है अशुभ संकेत, जीवन में ला सकता है रुकावटें और परेशानियां

पुराने फटे थैली और झोले

जानकार बताते हैं कि आपको अपने किचन में भूलकर भी पुराने फटे हुए झोले और थैली नहीं रखनी चाहिए. किचन में रही इस तरह की बेकार चीजें जीवन में आपको कभी तरक्की नहीं करने देते हैं.

खुले मसाले और नमक

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने किचन में कभी भी मसालों और नमक को खुला हुआ नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती है और आपके घर से दूर चली जाती है.

टूटे-फूटे बर्तन

वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार आपको कभी भी किचन में टूटे-फूटे बर्तनों या फिर इस तरह की चीजों को नहीं रखना चाहिए. किचन में रखी ये चीजें आपको जीवन में कभी भी तरक्की करने का मौका नहीं देते.

झूठे बर्तनों को रखना

अक्सर हम यह गलती करते हैं कि रात को भोजन करने के बाद बर्तनों को झूठा ही सिंक के पास रख देते हैं. वास्तु के जानकारों के अनुसार यह गलती आपके लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है. जिस घर में भी ऐसा किया जाता है उस घर में हमेशा ही दरिद्रता और क्लेश बना रहता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: हर दिन इसी समय घर आती हैं मां लक्ष्मी, वास्तु शास्त्र से जानें उनकी कृपा पाने के गुप्त उपाय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >