Vastu Tips: घर के आसपास दिखें ये 3 घटनाएं तो समझ लें पलटने वाली है किस्मत, धन और खुशियां खुद चलकर आएंगी आपके पास

Vastu Tips: आज हम आपको ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपके घर पर या फिर घर के आसपास घटे तो इन्हें काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. अगर आपको ये घटनाएं घटते हुए दिखे तो समझ जाएं कि जल्द आपकी किस्मत पलटने वाली है और साथ ही घर में खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी आने वाली है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो ये अपने साथ हर तरह की सुख और समृद्धि लेकर आते हैं वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में एक के बाद एक परेशानियां भी बढ़ सकती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ खास घटनाओं का भी जिक्र मिलता है. मान्यताएं हैं कि अगर आपको अपने घर में या फिर घर के आस-पास इनमें से कोई भी घटना होते हुए दिखे तो ये शुभ संकेत हो सकते हैं. अगर आपको इनमें से कोई भी घटना घटते हुए दिखे तो समझ लें कि जल्द आपकी किस्मत बदलने वाली है और जीवन में कई तरह के पॉजिटिव बदलाव भी होने वाले हैं. इन चीजों का दिखना कई बार इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि जल्द आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने वाली है. इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं खास चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

चिड़िया का घोसला बनाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आसपास या फिर घर के बाउंड्री के अंदर अगर किसी भी चिड़िया का घोसला बना हुआ हो तो इससे शुभ और कुछ भी नहीं हो सकता है. यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द घर में सुख-समृद्धि आएगी और साथ ही बच्चे का भी जन्म हो सकता है. इसके अलावा घर पर चिड़िया का घोसला होना यह भी बताता है कि घर की एनर्जी अब निगेटिव नहीं बल्कि पूरी तरह से पॉजिटिव हो चुकी है. अगर इस घोसले में अंडे हो या फिर चूजे निकल आए तो इससे ज्यादा शुभ और कुछ नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें ये 4 जरूरी नियम, गलत दिशा में रखा पौधा बन सकता है परेशानी की वजह

बछड़े या फिर बछड़े को दूध पीते देखना

वास्तु शास्त्र में गाय को हमेशा से मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता रहा है. वहीं, बछड़े को समृद्धि का संकेत. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने या फिर आसपास बछड़ा दिखाई दे और वह दूध पी रहा हो तो ये काफी ज्यादा शुभ संकेत होता है. बछड़े को दूध पीते हुए देखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपके धन और धान्य में वृद्धि होने वाली है, घर में बच्चे का जन्म हो सकता है या फिर परिवार में सुख-शांति भी बढ़ सकती है. अगर आपको बछड़ा दिखे तो समझ जाएं कि आपके जीवन से पैसों से जुड़ी हर समस्या कुछ ही समय में दूर हो जाएगी. अगर आप एक बछड़े को दूध पीते हुए देखें तो तुरंत जाकर उस गाय को रोटी खिलाएं. ऐसा करने से आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है.

उल्लू या फिर तोते का दिखना

वास्तु शास्त्र में घर के आसपास तोते का दिखना काफी ज्यादा शुभ बताया गया है. अगर आपको ये दिन के समय दिखे तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपको कोई ऐसा फायदा होने वाला है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा. इसके आलावा आपको एक बड़ी सफलता भी मिल सकती है. वहीं, अगर आपको अपने घर के आसपास एक तोता दिखे या फिर उसकी आवाज ही सुनाई दे जाए तो ये इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपको एक बड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. इसके अलावा ये इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपके वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा और साथ ही नौकरी में तरक्की भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >