Vastu Tips in Diwali 2023: दिवाली पर वास्तु के अनुसार ऐसे करें घर की साफ-सफाई, लक्ष्मी मां होगी खुश

Vastu Tips in Diwali 2023: दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई करना बहुत ही जरूरी माना जाता है. कहते हैं कि, जिसके घर में गंदगी रहती है, वहां मां लक्ष्मी नहीं निवास करती हैं. इसलिए घर को साफ करना बेहद जरूरी है.

Vastu Tips in Diwali 2023: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है. यह एक ऐसा त्योहार है जो प्रकाश और खुशी का प्रतीक है. दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई करना बहुत ही जरूरी माना जाता है. कहते हैं कि, जिसके घर में गंदगी रहती है, वहां मां लक्ष्मी नहीं निवास करती हैं. इसलिए घर को साफ करना बेहद जरूरी है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे में आप वास्तु नियमों के अनुसार घर की साफ-सफाई कर सकते हैं.

  • घर का मुख्य द्वार सबसे खास माना जाता है. इससे घर की पहचान की जाती है. ऐसे में आप मुख्य द्वार को अच्छे से साफ कर लें. अगर आपके मुख्य द्वार का दरवाजा आवाज करता है, तो पहले उसे ठीक करा लें. वास्तु में दरवाजे से आवाज का आना शुभ नहीं माना जाता.

  • यदि आपके घर में कुछ ऐसी चीजें हैं जो उपयोग में लाने के लायक नहीं है, तो उन्हें एकदम हटा दें. टूटे शीशे, फटे-पुराने कपड़े और खराब जूते चप्पल दिवाली से पहले हटा देने चाहिए. माना जाता है कि घर में पड़ी पुरानी टूटी चीजें बरकत को रोकती है.

  • दिवाली की सफाई के दौरान आप घर की उत्तर-पूर्व दिशा को सही से साफ कर लें. वास्तु के अनुसार, घर में इस स्थान को देव का स्थान माना जाता है. इसलिए इस खास जगह पर भूलकर भी गंदगी न छोड़ें.

  • दिवाली से पहले अपने घर की लाइट को बदल लेना अच्छा माना जाता है. अगर आपके घर में किसी कमरे की लाइट कम जल रही हैं, तो आप उसे जरूर बदल लें. क्योंकि दिवाली रोशनी का त्योहार हैं ऐसे में घर में उजाला होना बहुत जरूरी हैं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं.

  • यदि आप घर पर किसी नई वस्तु को लाने की योजना बना रहे हैं, तो इसे कुछ दिन पहले ही लेकर आ जाए. ऐसा करने से घर की पुरानी वस्तु को हटाकर नई चीज का स्वागत कर सकते हैं. कहते हैं कि, दिवाली पर घर में पड़ी बेकार चीजें नकारात्मकता पैदा करती है. खासतौर पर रसोई में पड़ी टूटी व खराब चीजों को जरूर हटा दें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष ,वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >