Good Luck, Vastu Tips For Wallet And Purse: पर्स में रखें ये चीजें, जाग उठेगी आपकी किस्मत

Good Luck 2022, Vastu Tips For Wallet And Purse: हम आपको बताते हैं कि पर्स में क्या चीज रखें कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनीं रहे और धन हमेशा आपके तरफ आकर्षित होती रहेंगे.

Good Luck 2022, Vastu Tips For Wallet And Purse: कुछ लोगों के पर्स में पैसे टिकने का नाम नहीं लेता. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह होती है वास्तु दोष का. कभी-कभी बहुत मेहनत के बाद भी पैसे की किल्लत होती है, इसलिए पैसा वाली जगह पर अनुपयोगी और अपवित्र चीज नहीं रखनी चाहिए. तो ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि पर्स में क्या चीज रखें कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनीं रहे और धन हमेशा आपके तरफ आकर्षित होती रहेंगे.

सोने या चांदी का सिक्का रखें

वास्तु के अनुसार पर्स में सोने या चांदी का सिक्का रखने से धन लाभ होता है. हालांकि इसे रखने से पहले माँ लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श जरुर कराएं.

मां लक्ष्मी को चढाए गए चावल को रखें

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि पर्स में मां लक्ष्मी को चढाए गए चावलों के कुछ दाने एक कागज की पुड़िया बनाकर अपने पर्स में रख लेना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से संबंधित सकारात्‍मक फल प्राप्त होते हैं.

पर्स में रखें चावल

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चावल रखने से आपको अनचाहे खर्चों से राहत मिलती है और पैसों में बढ़ोतरी होती है.

ईष्टदेव की तस्वीर अपने पर्स में जरूर रखें

अगर आप चाहते हैं कि घर की सुख-शांति और समृद्धि बनीं रहे, तो आपको अपने ईष्टदेव की तस्वीर अपने पर्स में जरूर रखें, इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी और आपको मान-सम्मान मिलेगा.

पीपल के पत्ते को अभिमंत्रित करके रखें

पर्स में भगवान विष्‍णु का वास माने जाने वाले पीपल के पत्ते को अभिमंत्रित करके रखा जा सकता है. माना जाता है कि पर्स में अभिमंत्रित किया हुआ पीलल का पत्ता रखने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है.

नोट और सिक्कों को रखे अलग अलग

इसके अलावा पर्स में नोट और सिक्कों को कभी एक साथ नहीं रखना चाहिए. सिक्कों को अलग पॉकेट में व नोट को अलग पॉकेट में रखना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >