शाम के समय घर की चौखट पर भूलकर भी न करें ये 2 काम, बनी रहेगी सुख-शांति

शाम के समय घर की चौखट पर भूलकर भी न करें ये 2 काम, बनी रहेगी सुख-शांति. जानें वास्तु के ये आसान नियम और आज ही बदलें अपनी आदत.

Vastu Tips for Home: क्या आपके घर में भी बिना बात के किच-किच रहती है या मेहनत के बाद भी बरकत नहीं होती? वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम का समय घर की दहलीज यानी चौखट के लिए बहुत ही खास माना गया है. अक्सर हम अनजाने में इसी वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे घर की सुख-शांति और लक्ष्मी जी का रास्ता रुक जाता है. अगर आप भी शाम के समय अपनी चौखट पर ये 2 काम कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि ये छोटी सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. जानें घर की चौखट से जुड़ी उन 2 बड़ी गलतियों के बारे में जो आपको आज ही बंद कर देनी चाहिए.

शाम को दहलीज पर बैठना

हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि शाम के समय घर की दहलीज पर नहीं बैठना चाहिए. वास्तु के हिसाब से शाम का वक्त घर में लक्ष्मी जी के आने का होता है. अगर कोई इस समय चौखट पर बैठता है, तो वह खुशियों का रास्ता रोकता है. इससे घर में गरीबी आती है और बीमारियां बढ़ने लगती हैं. इसलिए शाम को कभी भी दहलीज पर बैठकर बातें न करें और न ही वहां बैठकर कुछ खाएं.

चौखट पर गंदगी या अंधेरा रखना

घर का मुख्य दरवाजा वह जगह है जहां से अच्छी चीजें अंदर आती हैं. बहुत से लोग शाम को सफाई करके कूड़ा दरवाजे के पास ही छोड़ देते हैं. वास्तु कहता है कि जिस घर के दरवाजे पर शाम को गंदगी या अंधेरा रहता है, वहां बरकत नहीं होती. शाम होते ही दरवाजे के पास सफाई करें और वहां एक छोटी लाइट या दीपक जरूर जलाएं. अंधेरा रखने से घर में तनाव और पैसों की तंगी आती है.

सुख-शांति के लिए क्या करें?

दीपक जलाएं: रोज शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर तेल का दीपक जरूर जलाएं. इससे बुरी नजर दूर रहती है.
साफ-सफाई: सुबह और शाम को घर की दहलीज को साफ पानी से धोना बहुत अच्छा माना जाता है.
रोशनी रखें: शाम होते ही घर के बाहर रोशनी जरूर करें.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >