Vastu Tips: घर में इन 6 पौधों को लगाने से कभी नहीं होगी पैसों की कमी, सुख-समृद्धि के लिए जरूर लगाएं

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार सही पौधे चुनकर उन्हें उचित दिशा में लगाने से घर में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है. अगर आप अपने घर का माहौल पॉजिटिव और शांत रखना चाहते हैं तो इन 6 पौधों को जरूर शामिल करें.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें हमें अपने घर पर लाकर जरूर रखना चाहिए. मान्यता है कि जब हम इन पौधों को लाकर अपने घर पर रखते हैं तो इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और साथ ही घर पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह भी बढ़ जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं पौधों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

तुलसी का पौधा

मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी और धार्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए सबसे शुभ होता है. वास्तु के अनुसार इसे घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. यह निगेटिव एनर्जी को दूर करता है और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

मनी प्लांट

मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसे घर के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाना शुभ माना जाता है. जानकारों के अनुसार यह पौधा फिनांशियल ग्रोथ और रिश्तों में मिठास लाने में मदद करता है.

बांस का पौधा

मान्यताओं के अनुसार लकी बैम्बू पौधा सौभाग्य और लंबी उम्र का प्रतीक है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर या ऑफिस में रखने से सुख-शांति और तरक्की आती है. इसे घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन को किस दिशा में रखना सबसे शुभ? गलत जगह में रखा तो बढ़ सकती हैं परेशानियां

मोगरे का पौधा

मोगरे की खुशबू मन को शांति और सुकून देती है. वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में प्रेम और सौहार्द बढ़ाता है और इसे घर के आंगन या बालकनी में लगाया जा सकता है.

गेंदा का पौधा

गेंदा का पौधा घर में सौभाग्य और उत्साह का प्रतीक है. यह पूजा में भी इस्तेमाल होता है और घर के वातावरण को खुशहाल बनाए रखता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे मुख्य द्वार या गार्डन में लगाना शुभ है.

पीस लिली

जानकारों के अनुसार पीस लिली पौधा घर में शांति और सुकून बनाए रखता है. यह पौधा हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है और इसे लिविंग रूम या बेडरूम में रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा दिलाएगा निगेटिविटी और समस्याओं से छुटकारा, जान लें इस्तेमाल करने सबसे कारगर तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >