घर में भूलकर भी गलत जगह न रखें ये 5 चीजें, वरना बन सकती हैं परेशानियों की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजों की सही दिशा और जगह का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. कई बार हम अनजाने में कुछ चीजों को गलत जगह रख देते हैं, जिससे घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है. जानिए ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें गलत जगह रखने से परेशानियां बढ़ सकती हैं और सही जगह रखने से घर में सुख-शांति बनी रह सकती है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन सही से किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने से जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आने लगती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर पर रखी चीजों की सही दिशा और जगह के बारे में भी बताया गया है. अगर आप अनजाने में भी गलत जगह या फिर दिशा में रख देते हैं, तो घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है और साथ ही जीवन में परेशानियां भी आने लगती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर सुख-शांति और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी गलत जगह पर नहीं रखना चाहिए। तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

जूते-चप्पलों को दरवाजे के सामने न रखें

अक्सर हम जूते और चप्पलों को घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने रखने की गलती करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो बता दें इसके परिणाम काफी ज्यादा अशुभ हो सकते हैं. जब आप मुख्य दरवाजे के ठीक सामने जूते और चप्पलों को रखते हैं, तो इसकी वजह से निगेटिव एनर्जी का प्रभाव काफी तेजी से बढ़ सकता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए जूते-चप्पलों को हमेशा ही व्यवस्थित करके साइड में या फिर शू रैक में रख दें.

यह भी पढ़ें: रात में इन चीजों को खुला छोड़ना पड़ सकता है भारी, घर में बढ़ सकती हैं निगेटिव एनर्जी और परेशानियां

खुले में न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण बताया गया है. इसे हमेशा से मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता रहा है. कई लोगों की यह आदत होती है कि वे घर की सफाई करने के बाद झाड़ू को किसी कोने में या फिर एकदम खुले में रख देते हैं. वास्तु के अनुसार ऐसा करना काफी ज्यादा गलत साबित हो सकता है. आपको झाड़ू को हमेशा एक ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां से वह किसी को दिखाई न दे. आपको इसे हमेशा किसी दरवाजे के पीछे या फिर कोने में छिपाकर रखना चाहिए.

मंदिर के पास न रखें डस्टबिन

घर के मंदिर को सबसे पवित्र जगहों में से माना जाता रहा है. लेकिन कई बार हम अनजाने में मंदिर के आसपास ही डस्टबिन को रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. आपकी इस गलती की वजह से घर के पॉजिटिव एनर्जी पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. घर की मंदिर के आसपास आपको हमेशा सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट

बिस्तर के सामने आईना न लगाएं

आपके बेडरूम में रखा आईना काफी ज्यादा मायने रखता है. अगर आपके बिस्तर के ठीक सामने आईना लगा हुआ हो और आप उसमें सोते समय अपनी परछाई देख पा रहे हैं, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा शुभ माने जाते हैं. आपकी यह छोटी सी गलती मानसिक तनाव, नींद में दिक्कतें और घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ावा दे सकती है. आपको आईने को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर आपको उसमें बिस्तर का रिफ्लेक्शन दिखाई न दे.

किचन में न रखें दवाइयां

कुछ लोग अपनी सुविधा को देखते हुए किचन में ही दवाइयों को रख देते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे एक बड़ी गलती बताया गया है. हमारे घर का किचन वह जगह है जहां हम भोजन तैयार करते हैं और इसी जगह से पॉजिटिव एनर्जी को भी जुड़ा हुआ माना गया है. किचन में रखी दवाइयां निगेटिविटी का प्रतीक मानी जाती हैं. यह एक मुख्य कारण है कि दवाइयों को हमेशा किसी अलग अलमारी या कमरे में रखना बेहतर माना जाता रहा है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: 24 घंटे में घर बन जाएगा पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र, वास्तु के ये छोटे उपाय कर सकते हैं बड़े चमत्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >