Vastu Advice for Women: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो, तो इसका काफी पॉजिटिव असर हमारे जीवन पर पड़ता है. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज करते हुए किसी भी काम को किया जाए, तो उसके परिणाम भी काफी निगेटिव होते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में महिलाओं को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. महिलाओं को हमेशा से घर की लक्ष्मी माना गया है और ऐसे भी यह भी कहा जाता है कि उसका व्यवहार, आदतें और काम करने के तौर-तरीके का असर पूरे परिवार की सुख-समृद्धि पर पड़ती है. अगर आप एक महिला हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको 5 ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें महिलाओं को भूलकर भी नहीं करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार अगर आप अपनी इन गलतियों को सुधारती नहीं हैं, तो इनकी वजह से घर में वास्तु दोष लग सकता है, पैसों का नुकसान हो सकता है और साथ ही आपका मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ सकता है.
सूरज डूबने के बाद झाड़ू-पोछा करना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त यानी शाम के समय या उसके बाद आपको घर में कभी झाड़ू-पोछा कभी नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि शाम के समय घर पर माता लक्ष्मी के आगमन का होता है. अगर इस समय घर की सफाई की जाए या धूल-मिट्टी बाहर फेंकी जाए, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता यानी कि कंगाली का वास होने लगता है. अगर आपको किसी कारण से सफाई करनी भी पड़े, तो कूड़े को रात में घर से बाहर न फेंकें.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी रात में बाहर सुखाते हैं कपड़े? आपकी यह एक गलती बन सकती है कई परेशानियों की वजह
रात के समय किचन में जूठे बर्तन छोड़ना
अक्सर ऐसा होता है कि महिलाएं रात का खाना खाने के बाद आलस की वजह से बर्तनों को सिंक में ही छोड़ देती हैं और अगली सुबह उन्हें साफ करती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बहुत बड़े दोष का कारण बन सकता है. मान्यताओं के अनुसार रात भर किचन में जूठे बर्तन रहने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है और माता अन्नपूर्णा रूठ भी जाती है. आपकी इस गलती की वजह से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और घर में तरक्की भी रुक जाती है.
मुख्य द्वार पर बैठकर बातचीत या श्रृंगार करना
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा पॉजिटिव एनर्जी और मां लक्ष्मी के प्रवेश का रास्ता होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, महिलाओं को कभी भी घर की चौखट या मुख्य द्वार पर बैठकर बातचीत नहीं करनी चाहिए और न ही वहां बैठकर बाल संवारने या श्रृंगार करने जैसे काम करने चाहिए. ऐसा करने से घर का मान-सम्मान कम होता है और पैसे आने के रास्ते बंद हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें: घर पर जगह कम है, इसलिए बिस्तर के नीचे रखते हैं सामान? वास्तु शास्त्र में जानें इसके नुकसान
बाल धोकर या खुले रखकर सो जाना
शास्त्रों और वास्तु में महिलाओं के बालों से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं. इनके अनुसार रात के समय कभी भी बाल धोकर या बालों को पूरी तरह से खुला छोड़कर नहीं सोना चाहिए. माना जाता है कि खुले बालों के तरफ निगेटिव एनर्जी काफी जल्दी अट्रैक्ट होती हैं, जिससे मेंटल स्ट्रेस बढ़ता है और शादीशुदा जीवन में अनबन होने की संभावना बनी रहती है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको सोते समय बालों को हमेशा हल्का सा बांध लेना चाहिए.
सुबह देर तक सोते रहना
वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह का जो समय होता है वह देवताओं का समय होता है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो घर की महिलाओं को सूर्योदय के बाद बहुत देर तक नहीं सोते रहना चाहिए. सुबह देर तक सोने से घर में आलस का माहौल बनता है और पॉजिटिव एनर्जी बर्बाद हो जाती है. जो महिलाएं सुबह जल्दी उठकर घर का मुख्य द्वार खोलती हैं और साफ-सफाई करती हैं, उनके घर में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.
ये भी पढ़ें: मनी प्लांट से भी ज्यादा असरदार हैं ये 3 पौधे, सही दिशा में रखने से बढ़ सकती है तरक्की और समृद्धि
