Valentine’s Day Mehndi Design 2026: प्यार का महीना अब पास आ चुका है और वैलेंटाइन डे को लेकर हर कपल काफी एक्साइटेड रहता है. इस खास दिन पर हर लड़की चाहती है कि वह अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करे.
लाल रंग की ड्रेस और परफेक्ट मेकअप के साथ अगर आपके हाथों पर प्यार वाली मेहंदी रच जाए तो फिर क्या कहना.
अगर आप भी इस साल कुछ अलग और रोमांटिक मेहंदी डिजाइन ट्राय करना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं वैलेंटाइन डे मेहंदी डिजाइन के सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी ऑप्शन्स जो आपके पार्टनर का दिल जीत लेंगे.
लव बर्ड्स डिजाइन (Love Birds) : वैलेंटाइन के मौके पर हाथों पर दो छोटे पक्षियों का जोड़ा बनाना बहुत ही रोमांटिक लगता है. यह डिजाइन आपके पार्टनर को यह संदेश देता है कि आपका रिश्ता कितना गहरा है. इसे अक्सर कलाई के पास या हथेली के केंद्र में बनाया जाता है.
प्रपोजल (Proposal) थीम डिजाइन: अगर आप इस वैलेंटाइन को यादगार बनाना चाहती हैं तो हथेली पर एक छोटा सा कपल सिलूएट बनवाएं जिसमें लड़का घुटनों पर बैठकर लड़की को प्रपोज कर रहा हो. यह डिजाइन दिखने में किसी आर्ट जैसा लगता है और पार्टनर को बहुत पसंद आता है.
ताले और चाबी (Lock & Key) डिजाइन : यह एक बहुत ही प्यारा रोमांटिक कॉन्सेप्ट है. एक हाथ की हथेली पर छोटा सा दिल वाला ताला और दूसरे हाथ की उंगली पर उसकी ‘चाबी’. यह सिम्बॉलिक डिजाइन आजकल सोशल मीडिया पर फोटो खिंचवाने के लिए बहुत ट्रेंड में है.
अरबी (Arabic) मेहंदी डिजाइन : अरबी मेहंदी हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रही है. इसकी खासियत है कि जो हथेली के एक कोने से शुरू होकर उंगली तक जाती है. वैलेंटाइन के लिए आप इस बेल के बीच में छोटे-छोटे दिल और फूलों के डिजाइन बनवा सकती हैं. यह दिखने में बहुत स्टाइलिश और मॉडर्न लगती है.
यह भी पढ़े : Valentine Day Mehndi Design 2026: वैलेंटाइन डे पर इन यूनिक डिजाइन्स से करें प्यार का इजहार,देखें लेटेस्ट फोटो
यह भी पढ़े : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट
यह भी पढ़े : Quick & Easy Mehndi Designs 2026: मिनटों में पाएं मॉडर्न-सिंपल अरेबिक लुक
यह भी पढ़े : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट
