Rose Day 2024: किस रंग के गुलाब का क्या होता है मतलब? यहां जानें

Rose Day 2024: हर साल 7 फरवरी को रोज डे के रूप में मनाया जाता है. इस दौरान अलग-अलग तरह के गुलाब से पूरा बाजार सजा हुआ रहता है. यहां आपको हर रंग के गुलाब देखने को मिल जाएंगे. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, किस गुलाब के रंग का क्या मतलब होता है.

Happy Rose Day 2024: हर रंग के गुलाब का अलग-अलग मतलब होता है. अगर आप सोच रहे है की इस रोज डे आपको किस रंग के गुलाब आपके चाहने वाले को देने चाहिए तो इस आर्टिकल में हम आपको हर रंग के गुलाब का मतलब बताने वाले हैं.

पीला गुलाब (Yellow Rose )

पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है. इस रंग के गुलाब को आप किसी ख़ास दोस्त को दे सकते, उन्हें यह बताने के लिए की वह आपके लिए कितने स्पेशल है.

सफ़ेद गुलाब (White Rose)

सफ़ेद गुलाब का मतलब होता है नया प्यार या नए प्यार की शुरुआत. अगर आप किसी को पसंद करते है तो आप उन्हें इस रंग के गुलाब को दे सकते है.

लाल गुलाब (Red Rose)

लाल गुलाब वैलेंटाइन वीक के दौरान सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले गुलाब है. लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है. यह वैलेंटाइन डे के दिन आपके पार्टनर के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट है.

गुलाबी गुलाब ( Pink Rose )

इस रंग के गुलाब का मतलब होता है – शुक्रिया. अगर आप अपने चाहने वाले को यह बताना चाहते है कि उन्हें आप अपनी ज़िन्दगी में पाकर कितने खुश और शुक्रगुजार है तो आप उन्हें ये दे सकते है.

नारंगी गुलाब (Orange Rose)

नारंगी गुलाब पैशन को दर्शाता है. अगर आप एक दूसरे के लिए पैशनेट है तो आप इस रंग के गुलाब देकर अपने रिलेशनशिप को एक नया मोड़ दे सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >