सनस्क्रीन की बोतल पर लिखे ये शब्द समझना है जरूरी, तभी मिलेगा सही Sun Protection

How to Choose Sunscreen: सनस्क्रीन खरीदते समय सिर्फ SPF देखकर फैसला न करें. जानें SPF, PA रेटिंग और Broad-Spectrum जैसे शब्दों का मतलब और अपनी स्किन के लिए सही सनस्क्रीन चुनने का आसान तरीका.

How to Choose Sunscreen: गर्मियों में ही नहीं, धूप चाहे किसी भी मौसम में हो, सनस्क्रीन स्किनकेयर रूटीन का जरूरी हिस्सा बन चुकी है. लेकिन बाजार में इतने सारे सनस्क्रीन मौजूद हैं कि सही प्रोडक्ट चुनते समय अक्सर कंफ्यूजन हो जाता है. कोई SPF 30 लिखी होती है, तो कोई SPF 50, वहीं किसी पर Broad-Spectrum तो किसी पर PA+++ या PA++++ लिखा नजर आता है. ऐसे में सिर्फ पैकेजिंग देखकर सनस्क्रीन खरीद लेना सही फैसला नहीं है.अगर आप भी सनस्क्रीन खरीदते समय इन शब्दों को देखकर कंफ्यूज हो जाती हैं, तो इन्हें समझना काफी आसान है.

SPF का मतलब सिर्फ एक नंबर नहीं

सनस्क्रीन पर लिखा SPF यानी Sun Protection Factor मुख्य रूप से UVB किरणों से मिलने वाली सुरक्षा के स्तर को बताता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन एक अच्छा विकल्प माना जाता है. अगर आप लंबे समय तक बाहर रहती हैं, तो अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा SPF वाला प्रोडक्ट चुन सकती हैं.

Broad-Spectrum क्यों है जरूरी

सिर्फ SPF देखना काफी नहीं है. Broad-Spectrum सनस्क्रीन UVA और UVB दोनों तरह की पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा देने के लिए बनाई जाती है. UVA किरणें त्वचा की समय से पहले उम्र बढ़ने जैसी समस्याओं से जुड़ी होती हैं, जबकि UVB सनबर्न का प्रमुख कारण है. इसलिए सनस्क्रीन खरीदते समय Broad-Spectrum जरूर देखें.

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर चाहिए नेचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये देसी उबटन

PA+++ और PA++++ क्या बताते हैं

कई सनस्क्रीन पर PA+, PA+++, या PA++++ लिखा होता है. यह UVA से मिलने वाली सुरक्षा के स्तर को दर्शाता है. आमतौर पर ज्यादा प्लस का मतलब UVA सुरक्षा का ज्यादा स्तर होता है. अगर आपकी त्वचा लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहती है, तो इस रेटिंग पर भी ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है.

अपनी Skin Type के हिसाब से चुनें

अगर आपकी त्वचा ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो हल्की Gel-based या Non-comedogenic सनस्क्रीन ज्यादा आरामदायक लग सकती है. वहीं ड्राई स्किन के लिए Moisturizing या hydrating formula बेहतर महसूस हो सकता है. Sensitive skin वालों को Fragrance-free और Gentle formula पसंद आ सकता है.

सिर्फ खरीदना नहीं, सही तरीके से लगाना भी जरूरी

सनस्क्रीन को घर से निकलने से करीब 15 मिनट पहले लगाना और धूप में लंबे समय तक रहने पर दोबारा लगाना जरूरी है. चेहरे के साथ गर्दन, कान और शरीर के खुले हिस्सों को भी कवर करें. याद रखें, सही सनस्क्रीन वही है जो आपकी स्किन को सूट करे और जिसे आप नियमित रूप से सही मात्रा में लगाएं.

यह भी पढ़ें: किचन की इन चीजों से बनाएं Homemade Face Wash, चेहरे पर आएगा गजब का निखार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >