Mint Lemon Ice Cubes Recipe: गर्मियों के मौसम में हर कोई कुछ ठंडा और ताज़गी भरा पीना पसंद करता है. ऐसे में यूट्यूबर Shruti Hegde द्वारा शेयर की गई मिंट लेमोनेड आइस क्यूब्स की रेसिपी एक बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ आपके ड्रिंक्स को ठंडा बनाती है, बल्कि उसमें पुदीने और नींबू की प्राकृतिक ताजगी भी जोड़ती है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और कम सामग्री में तैयार हो जाता है. अगर आप अपने रोज़ के पेय को थोड़ा खास और रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
लेमोनेड आइस क्यूब्स बनाने के लिए जरूरी सामान
- ताजा पुदीना पत्तियां
- नींबू का रस
- पानी
- शहद या चीनी (स्वाद अनुसार)
लेमोनेड आइस क्यूब्स बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में पानी लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं. अब इसमें शहद या चीनी डालकर अच्छे से घोल लें. इसके बाद पुदीने की पत्तियां डालें और हल्का मिक्स करें.
- अब इस तैयार मिश्रण को आइस ट्रे में भर दें. हर क्यूब में थोड़ी-थोड़ी पुदीने की पत्तियां जरूर डालें ताकि स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएं.
- ट्रे को फ्रीजर में 5–6 घंटे के लिए रख दें. जब क्यूब्स अच्छे से जम जाएं, तो इन्हें निकाल लें.
- इन मिंट लेमोनेड आइस क्यूब्स को आप सादा पानी, सोडा या किसी भी ड्रिंक में डाल सकते हैं. जैसे-जैसे ये क्यूब्स पिघलेंगे, आपका पेय और भी ज्यादा स्वादिष्ट और ठंडा हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार, वंदना ने बताया बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें: पराठों में डालें यह सीक्रेट मसाला, स्वाद हो जाएगा रेस्टोरेंट जैसा
