Trendy Mehndi Designs 2026: ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन जीत लेंगे आपके पिया का दिल

Trendy Mehndi Designs 2026: इस गुलाबी सर्दी में सजाएं ये खूबसूरत लव साइन और हार्टबीट मेहंदी डिजाइन से अपने हाथों को. देखें 2026 के सबसे लेटेस्ट और रोमांटिक मेहंदी कलेक्शंस यहां.

Trendy Mehndi Designs 2026: मेहंदी डिजाइन हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही पिया से प्यार का इजहार करने का मौका भी देती हैं.चाहे आप अपनी सगाई की तैयारी कर रही हों या वैलेंटाइन डे का इंतजार या फिर बस इस गुलाबी सर्दी को और भी रोमांटिक बनाना चाहती हों ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन आपके लिए ही हैं.

Trendy-mehndi-designs-2026

हम आपके लिये लाये हैं सबसे अनोखे और दिल जीत लेने वाले मेहंदी पैटर्न्स जो न केवल आपके हाथों पर जचेंगे बल्कि आपके पिया के दिल को भी छू लेंगे.

Trendy-mehndi-designs-2026

इन्फिनिटी लव (Infinity Heart Design): इसमें इन्फिनिटी के निशान के साथ एक छोटा सा दिल जुड़ा होता है.यह डिजाइन अनंत प्रेम को दर्शाता है. इसे अक्सर कलाई या हथेली में बनाया जाता है. यह उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जिन्हें सिंपल और सोबर लुक पसंद है.

Trendy-mehndi-designs-2026

पिया का नाम और हार्ट बीट (Heartbeat with Initials):जैसे डॉक्टर की ईसीजी रिपोर्ट में धड़कन चलती है वैसे ही एक लाइन बनाई जाती है जो अंत में पिया के नाम के पहले अक्षर पर खत्म होती है.

Heartbeat-with-initials-trendy-mehndi-designs-2026

फिंगर टिप लव (Finger Tip Love Notes) : हथेली को खाली छोड़कर सिर्फ उंगलियों के पोरों पर बारीक जाल बनाया जाता है और रिंग फिंगर पर एक छोटा सा दिल बनाया जाता है.

Finger-tip-love-notes-trendy-mehndi-designs-2026

मिनिमलिस्टिक हार्ट चेन (Minimalist Heart Chain) : इसमें कलाई से लेकर उंगली तक एक पतली बेल जाती है जिसमें छोटे-छोटे नाजुक दिल बने होते हैं.

Minimalist heart chain trendy-mehndi-designs-2026-1-2

Also Read : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट

Also Read : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट

Also Read :  Latest Mehndi Design 2025: शादी हो या पार्टी,आपके हाथों में चार चांद लगायेंगे लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन

Also Read :  Simple and Easy Mehndi Designs: 5 मिनट में हाथों पर रचेंगी ये सबसे सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >