Trendy Kangan Designs: फैशन को दे रहें हैं नया ट्विस्ट, ट्रेंडी और क्लासी डिजाइन के कंगन

Trendy Kangan Designs : चाहे आपको पारंपरिक लुक पसंद हो या आधुनिक इन कंगनों के डिजाइनों में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है.

Trendy Kangan Designs: कंगन हर महिला की पहली पसंद होती है और जब बात आती है ट्रेंडी और क्लासी डिजाइन की तो यह दोनों एक साथ बहुत ही आकर्षक हो सकते हैं. आज कल मार्केट में कंगन के कई डिजाइन आसानी से उपलब्ध है.चाहे शादी हो, पार्टी हो या कोई खास अवसर ये कंगन हर आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करेंगे.

गोल्ड और सिल्वर कंगन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. इनके डिजाइन में बदलाव जैसे कि मैट गोल्ड, वायब्रेंट सिल्वर या कांस्य रंग अब स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखते हैं.

ये कंगन क्लासी होते हुए भी बेहद स्टाइलिश होते हैं और किसी भी पार्टी या ट्रेडिशनल इवेंट में परफेक्ट दिखते हैं.

आधुनिक कंगन डिजाइनों में स्टोन और क्रिस्टल का उपयोग बहुत बढ़ गया है. इन कंगनों में चमक और ग्लैमर होता है जो किसी भी खास मौके पर आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है. इन कंगनों का डिजाइन इतना शानदार होता है कि ये आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं.

Trendy kangan designs

अब पुराने क्लासिक चूड़ी को नए रूप में देखा जा सकता है. हल्के और स्टाइलिश बैंगल में ज्योमेट्रिक डिजाइन और आर्टिफिशियल रत्नों का उपयोग किया जाता है जो इन्हें न सिर्फ ट्रेंडी बल्कि बेहद क्लासी भी बनाता है.

इंडियन ट्रेडिशनल लुक को पसंद करने वालों के लिए एम्ब्रॉयडरी और कढ़ाई वाले कंगन बेहतरीन होते हैं. ये कंगन साड़ी, लहंगा या अनारकली के साथ शानदार दिखते हैं और ट्रेडिशनल लुक को एक नया आयाम देते हैं.

मिनिमलिस्टिक डिजाइन के कंगन भी ट्रेंड में हैं खासकर उन महिलाओं के लिए जो साधारण लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं. ये कंगन पतले और हल्के होते हैं जो ऑफिस या कैज़ुअल इवेंट्स के लिए परफेक्ट होते हैं.

Trendy kangan designs

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >