ट्रैवल में ले जाने के लिए इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई

Travel Recipe Ideas: ट्रिप पर जा रहे हैं और साथ में कुछ खाना बनाकर ले जाना चाहते हैं तो इस रतिकले में बताए गए 5 रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

Travel Recipe Ideas: परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना बहुत खास होता है. इस सफर का मजा तब और बढ़ जाता है जब आपके पास स्वाद से भरपूर घर का बना खाना हो. रास्ते में सबके साथ बैठकर बातें करना, हंसी-मजाक करना और खाने का मजा लेना पूरे ट्रिप को और भी खास बना देता है. अगर आप भी किसी ट्रिप पर जाने वाले हैं तो साथ में इन डिशेज को बनाकर ले जा सकते हैं.  

मठरी बनाएं

आप मठरी भी बना सकते हैं. इसके लिए आप मैदा में अजवाइन, नमक और घी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें. मिश्रण से थोड़ा हिस्सा लेकर गोल बना लें. हल्का मोटा बेल लें और कांटे वाले चम्मच से छेद करें. मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. इसे ठंडा होने दें और एयर टाइट कंटेनर में रख दें.

मुरमुरा चिवड़ा बनाएं

चिवड़ा भी ट्रैवल पर ले जाने के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए आप मुरमुरा और पोहा को बारी बारी से भूनें. फिर कड़ाही में तेल गर्म करके मूंगफली, काजू, करी पत्ता को भी भूनें. अब इसमें इसमें पोहा, मुरमुरा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा चीनी मिलाएं. अच्छी तरह मिलाकर ठंडा करें. फिर इसे डिब्बे में भरकर रख लें. 

बेसन लड्डू बनाएं

आप मीठे के लिए बेसन लड्डू बना सकते हैं. घी में बेसन को धीमी आंच पर खुशबू आने तक भूनें. ठंडा होने पर इसमें पिसी चीनी और इलायची मिलाएं. छोटे-छोटे लड्डू बनाकर तैयार करें. आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं. 

मसाला पूरी बनाएं

मसाला पूरी भी आप बना सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए गेहूं के आटे में नमक, लाल मिर्च, अजवाइन, कसूरी मेथी और थोड़ा तेल मिलाकर आटा गूंथ लें. इससे छोटी-छोटी पूरियां बेल लें और तेल में फ्राई कर लें. इसे आप दही या अचार के साथ खा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >