World Tour on Cruise Ship: करना चाहते हैं दुनिया की सैर, तो इस ‘क्रूज शिप’में घूमें 135 देश और 130 आइलैंड

World Tour on Cruise Ship: दुनिया घूमने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए एक बेहतर ऑपशन लेकर आए हैं जिसको सुनकर आप जल्द से जल्द वर्ल्ड टूर का प्लान बनाने लगेंगे. हम आपको बताने वाले हैं एक अनोखे टूर पैकेज का जिसमें आप तीन साल में विश्व भ्रमण कर सकते हैं.

World tour on Cruise Ship:   यदि आप भी दुनिया देखने की शौक रखते हैं तो समंदर के रास्ते एक अनोखे टूर पैकेज आपका इंतजार कर रहा है.  3 साल तक 148 देशों का टूर कराएगा ये शिप, दुनिया के हर समंदर का किनारा आपकी नजरों के सामने होगा.  जिसमें सात महाद्वीपों के देश शामिल होंगे. दौरा थोड़ा लंबा है लेकिन एक बार में कई देशों को कवर करेगा. इतना ही नहीं, इस क्रूज में कुछ अन्य खूबियां भी हैं. जिसका लुत्फ़ यात्री क्रूज़ पर और इस यात्रा के दौरान उठा सकते हैं.

क्या-क्या मिलेंगी फैसिलिटी?

इस शिप पर जॉब के अलावा करेंसी एक्सचेंज का भी ऑप्शन दिया गया है. वहीं इसपर आपको सभी जरुरत के सामान भी मिलेंगे. इस शिप पर आप लग्जरी लाइफ का अहसास ले सकते हैं. सिंगल केबिन पर आपको टोटल टिकट के अमाउंट पर 15% डिस्काउंट भी मिल सकता है.

क्रूज के लिए पैकेज

अगर आपके पास खर्च करने के लिए 24 लाख रूपए है, तो आप इस क्रूज राइड का आनंद ले सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस क्रूज के लिए यात्री को 24,51,300 रुपए से शुरू होकर एक साल के लिए प्रति व्‍यक्ति के हिसाब से 89, 88, 320 रुपए खर्च करने होंगे. पूरी यात्रा तीन साल तक चलेगी. यह जहाज 130000 मील की दूरी तय करेगा. जहाज 375 पोटर्स पर 208 रात रुकेगा.

डिनर से लेकर ड्रिंक्स तक मिलेगा

शिप पर घूमने के दौरान आपको खाना, पॉड एम्बार्केशन सिस्टम और स्टोरेज, फ्री फैमिली एंड फ्रेंड्स विजिट, मेडिकल कंसल्टेशन, ऑनबोर्ड ऐप विथ जीपीएस, बिजनेस सेंटर एक्सेस, डिनर, अल्कोहल, पोर्ट फीस और टैक्स, सर्विस चार्ज, हाई स्पीड इंटरनेट, जिम लॉन्ड्री, हाउसकीपिंग, एनरिचमेंट सेमिनार, सॉफ्ट ड्रिंक, जूस, चाय और कॉफी, गोल्फ सिम्युलेटर और इंटरटेंमेंट तक मिलेगा.

नहीं मिलेंगी ये चीजें


MV Gemini क्रूज शिप पर घूमने के दौरान आपको कुछ चीजें नहीं मिलेंगी. इनमें बाहर से अल्कोहल, भोजन, पर्मानेंट ऑफिस रूम, स्पा सर्विस, मेडिकल प्रोडक्ट और मेडिसीन के अलावा कुछ प्रीमियम सर्विस शामिल हैं.

इन सुविधाओं के साथ होगी इन देशों की यात्रा

इस यात्रा में भारत में ताजमहल, चीन की महान दीवार, और रियो डी जनेरियो में क्राइस्ट द रिडीमर स्टैच्यू सहित अन्य 14 ‘वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड’ में से 13 अहम जगहों का दौरा शामिल रहेगा. यह 103 ट्रॉपिकल आइलैंड की भी सैर कराएगा. कुल मिलाकर यह जहाज 1,30,000 मील की दूरी तय करेगा.

ये क्रूज चीन, रोम, भारत, गीजा, नॉर्थ अमेरिका, आयरलैंड, यूके जैसे देशों तक जाएगा. सबसे खास बात ये होगी कि किसी भी पोर्ट पर रुकने के बाद वहां घूमने का भरपूर मौका मिलेगा. पैसेंजर को लंबा  पोर्ट टाइम मिलेगा. जिसकी वजह से उन्हें जल्दबाजी में वापस  क्रूज पर लौटना नहीं पड़ेगा. इस लग्जरी क्रूज में 400 केबिन और 1,074 यात्रियों के लिए कमरे हैं. अगर आप ऑफिस जाने के बजाए घर बैठे काम करने की योजना बना रहे हैं, तो क्रूज में अपना काम करने के लिए सभी कनेक्टिविटी और सुविधाएं दी जा रही हैं. आप क्रूज कंपनी की वेबसाइट पर https://www.lifeatseacruises.com जाकर इस सफर के लिए बुकिंग करा सकते हैं.

दुनिया भर की यात्रा में कितना खर्च आ सकता है –

जिन ट्रैवलर्स द्वारा वर्ल्ड टूर किया गया है, उनके अनुसार साल में सड़क यात्रा की कीमत 14,88240 रुपए से लेकर 22,32360 रुपए पड़ती है. लेकिन ये तो बस कुछ सीमित जगह पर रहने का है, अगर आप लग्जरी जगह पर रहते हैं या बिज़नेस क्लास में सफर करते हैं और चारों मौसम में यात्रा करते हैं, तो आपको इससे ज्यादा खर्च आ सकता है. लेकिन अगर आप बजट से चलने वाले ट्रैवलर हैं, तो आप साल में पूरी दुनिया केवल 446472 रुपए में कर सकते हैं और यकीन मानिए ये मुमकिन भी है. साल का अगर एवरेज ट्रिप भी लगाया जाए तो आपको 17,85888 के आसपास पड़ेगा, मतलब प्रति व्यक्ति हर महीने आपको 14,8824 रुपए खर्च करेंगे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >