Friendship Day 2023 Trip Ideas: फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाने के लिए करें  इन जगहों की सैर

Friendship Day 2023, Happy Friendship Day 2023, Friendship Day 2023 Trip Ideas:बहुत लोग फ्रेंडशिप डेको मनाने के लिए कहीं ट्रैवल करने की योजना बनाते हैं. अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो नीचे लिखे खूबसूरत स्थलों का चयन करें.

Friendship Day 2023, Friendship Day 2023 Trip Ideas: दोस्तों को समर्पित फ्रेंडशिप डे का खास दिन हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है. फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ मौज मस्ती का प्लान (Friendship day plan) है. प्लानिंग ये भी है कि किसी खास जगह जाकर दोस्तों के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताया जाए. बहुत लोग इस दिन को मनाने के लिए कहीं ट्रैवल करने की योजना बनाते हैं ताकि वे एक साथ यादगार समय बिता सकें और नए अनुभवों का आनंद ले सकें. अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो नीचे लिखे खूबसूरत स्थलों का चयन करें.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अगर आप लंबे वक्त से अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने नहीं गए हैं तो फिर फ्रेंडशिप डे एक अच्छा मौका है उनके साथ खूबसूरत याद बनाने का. एक सप्ताह की छुट्टी लें और निकल जाएं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने के लिए. यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ समंदर के किनारे सुकून के पल गुजार सकते हैं.

नैनीताल

‘द लेक सिटी’, नैनीताल दिल्ली से 334 किमी की दूरी पर स्थित है. नैनीताल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है. नैनी झील, द माल रोड, टिफिन टॉप और नैनीताल चिड़ियाघर शहर के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं.

खंडाला

इस जगह का नाम सुनते ही हम सभी के दिमाग में गुलाम फिल्म का ‘आती क्या खंडाला’ गाना याद आ जाता है. मुंबई से 82 किमी दूर स्थित, खंडाला अपने हरे भरे नजारों के लिए जाना जाता है. आप अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने खंडाला भी जा सकते हैं.

पुष्कर

राजस्थान अपनी खास धरोहरों के कारण विश्व में प्रसिध्द है. यहीं का एक शहर है पुष्कर. पुष्कर सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है, पुष्कर आपको और आपके दोस्तों के लिए एक अच्छी ट्रिप बन सकता है. अच्छे रिसॉर्ट से लेकर लग्जरी स्पॉट तक, पुष्कर में हर बजट के लिए कुछ न कुछ है. साथ ही ये शहर एकमात्र ब्रह्माजी के मंदिर के लिए भी विख्यात है.

पुदुचेरी

कम बजट की यात्रा के लिए पुदुचेरी एक बेहतरीन स्थल है. अगर आप अपने दोस्तों के साथ एक सुरक्षित और खूबसूरत जगह पर मौज-मस्ती करना चाहते हैं तो इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं है. आप यहां पर खूबसूरत फ्रांसीसी शैली की इमारतों, घुमावदार समुद्र तटों, धूप से भीगी तटरेखाओं, सुरम्य सड़कों और स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकते हैं.

ऋषिकेश

दो दिन के ट्रिप के लिए ऋषिकेश भी जा सकते हैं. गंगा किनारे दोस्तों के साथ शाम के समय वक्त बिताना मजेदार होगा. इसके अलावा यहां कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठाने का मौका मिलेगा. रिवर राफ्टिंग के लिए जा सकते हैं. धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं और एडवेंचर का मजा ले सकते हैं.

दीघा

पश्चिम बंगाल में तटीय शहर दीघा कोलकाता से 183 किमी दूर स्थित है. दोस्तों के साथ यहां मौज-मस्ती करने के लिए बहुत कुछ है जैसे दीघा के कई समुद्र तट, बाजार और कई स्वादिष्ट व्यंजन यहां के ट्रिप का मजा और दो गुना कर देते हैं.

फ्रेंडशिप डे पर घूमने की अन्य बेहतरीन जगहें

गोवा, ऋषिकेश, और चेरापूंजी के अलावा फ्रेंडशिप डे पर मनाली, लाद्द्ख, जयपुर, हम्पी, कसोल, शिमला और कूर्ग जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं.

कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे

भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, लेकिन दक्षिण अमेरिकी देशों में जुलाई महीने को काफी पावन माना जाता है. इसलिए जुलाई के अंत में ही इस दिन को मनाया जाता है. बांग्लादेश और मलेशिया में डिजिटल कम्यूनिकेशंस के तहत यह दिन ज्यादा चर्चित हो गया है. यूनाइटेड नेशंस ने भी इस दिन पर अपनी मुहर लगा दी थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी देशों में यह समय ऐसा होता है, जब दूर-दूर तक किसी पर्व-त्योहार की छुट्टी नहीं होती. साल 1958 के 30 जुलाई को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे (विश्व मैत्री दिवस) की घोषणा की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >