No Gas Cooking Recipes: आज के समय में कई बार गैस सिलेंडर खत्म हो जाने या गैस की किल्लत होने की वजह से रसोई का काम रुक जाता है. ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि बिना गैस के क्या बनाया जाए. लेकिन सच यह है कि कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें बिना गैस जलाए भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. ये खाने की चीजें न सिर्फ जल्दी बनती हैं बल्कि स्वाद में भी बेहद अच्छी होती हैं. थोड़ा सा प्लान करके आप घर पर ही कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें आप बिना गैस के भी आसानी से बना सकते हैं.
ये 5 चीजें बिना गैस के बनाए जा सकते हैं:
ब्रेड सैंडविच
ब्रेड सैंडविच सबसे आसान और झटपट बनने वाली चीज है. इसके लिए ब्रेड स्लाइस में बटर लगाएं और खीरा, टमाटर, प्याज, पनीर या अपनी पसंद की सब्जियां डालकर सैंडविच बना लें. चाहें तो इसमें सॉस या चटनी भी डाल सकते हैं.
भेलपुरी
भेलपुरी एक हल्की और स्वादिष्ट स्नैक है. इसमें मुरमुरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक, चाट मसाला और इमली की चटनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. कुछ ही मिनट में टेस्टी भेलपुरी तैयार हो जाएगी.
फ्रूट चाट
फ्रूट चाट सेहतमंद और ताजगी देने वाला विकल्प है. इसमें सेब, केला, पपीता, अमरूद जैसे फल काट लें. ऊपर से काला नमक, चाट मसाला और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर मिलाएं.
दही चाट
उबले चने या तैयार नमकीन में दही डालें. ऊपर से नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और मीठी चटनी डाल दें. यह बहुत स्वादिष्ट और ठंडी-ठंडी चाट बन जाती है.
स्प्राउट सलाद
अंकुरित मूंग या चने में प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं. ऊपर से नींबू का रस, नमक और थोड़ा चाट मसाला डालकर मिक्स करें. यह हेल्दी और पेट भरने वाला स्नैक है.
यह भी पढ़ें: इंडियन ऑइल ने बताए गैस बचाने के आसान तरीके, अपनाएं स्मार्ट किचन टिप्स
यह भी पढ़ें: जूते धोते समय न करें ये गलतियां, अपनाएं सही तरीका
