Tomato Options: महंगे टमाटर का झंझट छोड़िए, उसकी जगह इन चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल, बढ़ जाएगा स्वाद

Tomato Options: आज हम आपको टमाटर के कुछ अल्टरनेटिव्स बताएंगे जिन्हें आप खाना बनाने में शामिल कर सकते हो. इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

Tomato Options: पिछले दिनों जहां टमाटर 10 से 20 रूपये किलो बिक रहे थे, वहीं अब टमाटर सोने के भाव बिक रहे हैं. भारत में टमाटर की कीमतें 100-120 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच गई हैं. ऐसे में जो लोग टमाटर को खाना पसंद करते हैं, उनरी जेब पर टमाटर भारी पड़ सकते हैं. टमाटर की कीमतों में ये इजाफा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश और बाढ़ की वजह से हुआ है. आज हम आपको इसके कुछ अल्टरनेटिव्स बताएंगे जिन्हें आप खाना बनाने में शामिल कर सकते हो. इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

अमचूर और अन्य खटाई

टमाटर अपनी खटास से भोजन के स्वाद को बढ़ा देता है. इसके लिए अमचूर और दूसरी प्राकृतिक खटाई टमाटर का एक बेहतर विकल्प है. इससे आपके व्यंजनों में खट्टापन तो आएगा ही, साथ ही यह सेहतमंद भी है. प्राकृतिक खटाई में मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को स्ट्रौंग बनाती हैं. आप दही और मठा का भी उपयोग कर सकते हैं.

खट्टे दही में बेसन

खट्टे दही में यदि आप बेसन मिला देते हैं और इसे सब्जी में इस्तेमाल करते हैं तो इससे टमाटर की कमी महसूस नहीं होगी. इसमें आपको प्रोटीन की अतिरिक्त खुराक मिल जाएगी और स्वादिष्ट भी ज्यादा होगा.

आंवला

सर्दी के मौसम में आंवला खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. ताजा आंवला थोड़ा खट्टा भी होता है, इसलिए इसे करी में डालते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें. इसका खट्टापन थोड़ा कम करने के लिए कुछ देर उबलते हुए पानी में डालकर छोड़ सकते हैं.

कद्दू (Pumpkin)

कई लोगों को कद्दू पसंद नहीं होता लेकिन वह विटामिन-मिनरल्स से भरपूर होता है. बीटा कैरोटीन के अलावा, कद्दू में विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन और फोलेट भी पाया जाता है. ये सभी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं.

टमाटर का पेस्ट

मार्केट में अभी साबुत कच्चा टमाटर महंगा हुआ है, न कि सैशे और बोतलों में बिक रहा टमाटर का पेस्ट. इसलिए मार्केट में मौजूद टोमेटो पेस्ट के इस्तेमाल से आप अपने खाने के स्वाद और जायका को नैचुरली बरक़रार रख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >