Tips To Remove Insects From Rice: करीब हर भारतीय घर में दिन में एक वक्त चावल जरूर बनाया जाता है. हालांकि कई बार चावलों को स्टोर कर रखना बेहद मुश्किल हो जाता है. एयरटाइट कंटेनर में रखने के बाद भी इनमें अक्सर छोटे-छोटे कीड़े लग जाते हैं. इसके बाद इन कीड़ों को साफ करना मुश्किल काम हो जाता है. चावल के डिब्बे से कीड़े को निकालने में बहुत मेहनत लगती है और इस काम में समय भी काफी लग जाता है. अगर आपके चावल के डिब्बे में कीड़े लग गए हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां आपको बेहद आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना मेहनत के चावल के डिब्बे से कीड़े को साफ कर सकते हैं.
तेज धूप
कई बार नमी के कारण भी चावल में कीड़े लग जाते हैं. मानसून में यह समस्या अधिक होती है. चावल की नमी दूर करने के लिए इन्हें आप धूप में रख सकते हैं. 3-4 घंटे के लिए धूप में रखने पर चावल के ज्यादातर कीड़े खुद ही निकल जाते हैं.
लाल मिर्च
अगर धूप में रखने के बाद भी चावल में कीड़े दिख रहे हैं तो फिर आप चावल को किसी साफ डिब्बे में डालकर फिर इस डिब्बे में 4 से 5 सूखी लाल मिर्च रख दें. इस डिब्बे को आप टाइट बंद कर दें. ऐसा करने पर लाल मिर्च की तेज गंध से कीड़े खुद मर जाते हैं या निकल जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स
लौंग या दालचीनी
चावल के डिब्बे में लगे कीड़े को निकालने के लिए आप लौंग या दालचीनी की भी मदद ले सकते हैं. आप थोड़ी सी लौंग या दालचीनी लेकर अपने राइस कंटेनर में रख दें. इनकी तेज गंध से कीड़े चावल से दूर हो जाएंगे. इसके अलावा चावल में सीलन की समस्या भी कम होगी.
तेजपत्ता
आप चाहें तो चावल के डिब्बे में 2-3 तेजपत्ता डालकर रख सकते हैं. तेज पत्ता चावल को कीड़ों से बचाने में भी बेहद असरदार होता है. तेजपत्ता रखने से आपके चावल पूरे साल सुरक्षित रहेंगे.
यह भी पढ़ें: Cooking Tips and Tricks: इन कुकिंग टिप्स से नार्मल खाने में भी आएगा गजब का स्वाद
यह भी पढ़ें: कमाल के इन किचन टिप्स से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद
