Tips To Keep Broccoli Fresh: बाजार में तरह-तरह की सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं. ऐसे में ब्रोकली भी एक ऐसी सब्जी हैं जिसे लोग खाना बहुत पसंद करते हैं. कई बार ब्रोकली के दाम मार्केट में अचानक बढ़ जाते हैं, जिससे हर बार इसे लोग नहीं खरीद पाते हैं. इसलिए जब ब्रोकली के दाम ठीक हो तब आप इसे ज्यादा मात्रा में खरीदकर सही तरीके से लंबे समय के लिए फ्रेश रख सकते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे ब्रोकली को लंबे समय तक फ्रेश रखने का आसान तरीका.
फ्रिज में रखने से पहले न धोएं
ब्रोकली को फ्रिज में रखने से पहले धोना नहीं चाहिए. पानी की वजह से ये जल्दी खराब हो जाते हैं. जब आप ब्रोकली का इस्तेमाल करें सिर्फ इस समय धोएं.
ब्रोकली को सही तरीके से काटें
स्टोर करने से पहले ब्रोकली को सही तरीके से काटें. इसके लिए आप ब्रोकली को हाथ से या चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें डंठल (स्टेम) और फूल को अलग-अलग कर लें.
गर्म पानी में उबालें
अब आप एक बर्तन में धीमी आंच पर पानी गर्म करें. जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तब इसमें कटी हुई ब्रोकली डालें. ब्रोकली को लगभग 2–3 मिनट तक गर्म पानी में उबालें.
ठंडे पानी और बर्फ में डालें
अब उबली हुई ब्रोकली को तुरंत निकालकर ठंडे पानी में बर्फ के साथ डाल दें. इसे 3–5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. इसके बाद ब्रोकली को एक छलनी में डालकर सारा पानी अच्छे से निकाल लें. आप चाहें तो सूखे कपड़े से हल्के हाथों से पोछ भी सकते हैं.
फ्रिज में ऐसे करें स्टोर
अब सूखी हुई ब्रोकली को एक प्लास्टिक जिप बैग या एयरटाइट में भर दें. इसके बाद आप बैग से हवा निकालकर अच्छी तरह बंद करें और इसे फ्रीजर में रख दें. इसी तरह आप ब्रोकली को कुछ समय के लिए फ्रेश रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: How to Store Pickle For Long Time: अब अचार नहीं होगा खराब, महीनों तक रहेगा फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
