भारत से सस्ती हैं दुबई में ये चीजें, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

Bizarre: लोगों को लगता है कि भारत की तुलना में दुबई एक महंगा देश है लेकिन, ऐसा कहना पूरी तरह से सही भी नहीं है. आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप दुबई में भारत से कम कीमत पर खरीद सकते हैं.

Bizarre: भारत से अगर तुलना करें तो दुबई काफी ज्यादा महंगा है. आपको बता दें दुबई की करेंसी एईडी है जो भारत की तुलना में करीबन 22 गुना ज्यादा महंगी है. आसान शब्दों में कहें तो भारत का 22 रुपये दुबई के 1 एईडी के बराबर है. आज इस आर्टिकल हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप दुबई में भारत की तुलना में काफी सस्ते कीमत पर खरीद सकते हैं. तो चलिए इन सभी चीजों के बारे में डीटेल से जानते हैं.

व्हीकल्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें दुबई में जो गाड़ियां हैं चाहे वह लग्जरी हों या फिर सिंपल, भारत की तुलना में काफी सस्ती हैं. बात करें भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में से एक फॉर्च्‍यूनर की तो यहां इसके टॉप मॉडल की कीमत करीबन 51 लाख रुपये है जबकि, दुबई में इस मॉडल की कीमत 172900 एईडी है. भारतीय करेंसी में यह 39 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा है.

Mir Mine Russia: हवाई जहाज को भी निगल जाती है रहस्यों से भरी ये खान: भारत से सस्ती हैं दुबई में ये चीजें, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

गोल्ड

भारत में इस समय 24 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम के लिए 67,260 रुपये है. वहीं, दुबई में 10 ग्राम गोल्ड के लिए आपको 2612.5 एईडी की कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत से तुलना करें तो दुबई में आपको 10 ग्राम गोल्ड के लिए 58,964 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

पेट्रोल

यह तो हम सभी जानते हैं कि दुबई में पेट्रोल की जो कीमत है वह काफी ज्यादा सस्ती है. जहां भारत में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत करीबन 100 रुपये हैं वहीं, दुबई में इसके लिए आपको 2.85 एईडी चुकाना पड़ता है. भारतीय करेंसी में कन्वर्ट करें तो इसकी वैल्यू 64.32 रुपये हो जाती है.

Bizarre: ऐसे समुद्री जीव जिन्हें लोग खाते हैं जिन्दा, जानिए: भारत से सस्ती हैं दुबई में ये चीजें, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

आईफोन

आईफोन का शौक रखने वालों को यह बात जानकार बेहद ख़ुशी होगी कि आप दुबई से इसे और भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं. भारत में अगर आप iPhone 15 Pro खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 1 लाख 28 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे. जबकि, दुबई से खरीदने पर इसकी कीमत महज 95,000 रुपये रह जाती है.

डीजल

पेट्रोल की ही तरह डीजल की कीमत भी दुबई में काफी कम है. जहां भारत में एक लीटर डीजल के लिए हमें करीबन 87 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं वहीं, दुबई में इसके लिए आपको भारतीय करेंसी के अनुसार 71.32 रुपये चुकाने पड़ेंगे. दुबई में यह कीमत 3.16 एईडी रह जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >