क्या शरीर में नहीं महसूस हो रही पहले जैसी एनर्जी? ये 5 फूड्स पुरुषों में बढ़ा देंगे टेस्टोस्टेरोन लेवल

Testosterone Increasing Foods: अगर आप भी बढ़ती उम्र या खराब लाइफस्टाइल की वजह से खुद को पहले जितना एनर्जेटिक महसूस नहीं करते हैं, तो इसके पीछे टेस्टोस्टेरोन का कम होना भी एक वजह हो सकती है. ऐसे में अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो शरीर में टेस्टोस्टेरोन के लेवल को नैचुरली सपोर्ट करने के साथ-साथ पुरुषों की ताकत और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

Testosterone Increasing Foods: टेस्टोस्टेरोन की अगर बात करें तो यह पुरुषों के शरीर में सबसे जरूरी हॉर्मोन है. यह सिर्फ आपके मसल्स को स्ट्रॉन्ग नहीं बनता है, यह आपकी बोन डेंसिटी को भी बरकरार रखने में काफी हद तक मदद करता है. इसके अलावा पुरुषों के शरीर में मौजूद टेस्टोस्टेरोन ही उनके एनर्जी लेवल्स और अंदरूनी ताकत को बनाकर रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि बढ़ती हुई उम्र या फिर खराब लाइफस्टाइल होने की वजह से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने लग जाता है. जब शरीर में इसकी कमी होती है तो पुरुषों को लिबिडो में कमी, बार-बार थकान और एनर्जी की कमी, मसल्स का कमजोर होना, शरीर में फैट बढ़ना और साथ ही मूड में बदलाव और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके रेगुलर सेवन से आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल नैचुरली काफी हद तक बढ़ सकता है. तो चलिए इन फूड आइटम्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अंडे का पीला वाला हिस्सा है फायदेमंद

अंडे को आपकी सेहत के लिए एक सुपरफूड माना जाता है, लेकिन कुछ लोग अक्सर इसका पीला वाली हिस्सा यानी कि जर्दी को निकालकर फेंक देते हैं. कई रिसर्च के अनुसार, अंडे के पीले वाले हिस्से में भरपूर मात्रा में विटामिन-D3 और हेल्दी फैट्स मिल जाते हैं. बता दें आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन के प्रोडक्शन के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है, जो अंडे के पीले वाले हिस्से में आपको नैचुरली मिल जाता है. अगर आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है, तो अंडे को रेगुलरली अपनी डाइट में शामिल करके टेस्टोस्टेरोन लेवल को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं.

पुरुषों के लिए वरदान है अदरक

अदरक की अगर बात करें तो इसे हमारे किचन का एक बेहद ही जरूरी हिस्सा माना जाता है. यह सिर्फ सब्जयों और चाय का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, पुरुषों की सेहत के लिए भी इसे एक वरदान माना जाता है. कई स्टडीज में यह प्रूव किया गया है कि रेगुलर बेसिस पर इसके सेवन से पुरुषों के शरीर में ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन का प्रोडक्शन बूस्ट होता है. यह हार्मोन डायरेक्टली आपके शरीर को ज्यादा टेस्टोस्टेरोन बनाने के लिए संकेत देता है. इसके अलावा अदरक के सेवन से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होने लगता है.

ऑयस्टर जैसे सी-फूड्स भी हैं जरूरी

सी-फूड्स की अगर बात करें तो इनमें ऑयस्टर को टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए सबसे असरदार माना गया है. इसका मुख्य कारण इसमें पाया जाने वाला जिंक मिनरल है. जिंक की कमी होने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल काफी हद तक कम हो जाता है. ऑयस्टर में किसी भी अन्य फूड आइटम की तुलना में सबसे ज्यादा जिंक होता है. कई रिसर्च में यह पाया गया है कि जिंक का सही मात्रा में सेवन पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की रफ्तार को तेज करता है और पुरुषों की इंटरनल कैपिसिटी में सुधार लेकर आता है.

एंटीऑक्सिडेंट्स से लोडेड अनार का करें सेवन

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन अनार एक ऐसा फल है जिसमें एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. क्लिनिकल रिसर्च के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति रोजाना प्योर अनार का जूस पीता है, तो उसके टेस्टोस्टेरोन के लेवल में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. यह फल शरीर में स्ट्रेस बढ़ाने वाले हॉर्मोन यानी कोर्टिसोल के लेवल को कम करता है. जब शरीर में स्ट्रेस कम होता है, तो टेस्टोस्टेरोन का लेवल अपने आप बढ़ने लगता है. इसके अलावा, यह आपके ब्लड प्रेशर और मूड को भी बेहतर बनाता है.

कोर्टिसोल को कंट्रोल में रखते हैं लहसुन और प्याज

अगर आपको नहीं पता तो बता दें, लहसुन में एलिसिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन को कंट्रोल करता है. आसान शब्दों में कहें तो शरीर में कोर्टिसोल कम होने पर टेस्टोस्टेरोन को काम करने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. वहीं, दूसरी ओर, प्याज पर किए गए कई रिसर्च से पता चलता है कि इसके रस या फिर इसका डायरेक्ट सेवन पुरुषों के हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाता है और टेस्टोस्टेरोन बनाने वाले सेल्स को सुरक्षा प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन तक पहुंच सकती है बात, किडनी स्टोन के ये 5 शुरुआती संकेत दिखते ही हो जाएं सावधान

नोट: अगर आप किसी भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, या फिर आपको किसी भी चीज से एलर्जी की प्रॉब्लम है, तो इनमें से किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें. इसके अलावा अपने डॉक्टर से यह भी पूछ लें कि आपको इनका सेवन कितना मात्रा में और किस समय करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >