तीज पर बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दिखेंगी खूबसूरत, बस इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो

Teej Styling Tips: तीज पर कम बजट में भी दिखना चाहती हैं रॉयल? फॉलो करें ये आसान फैशन और स्टाइलिंग टिप्स और पाएं सबसे खूबसूरत और एलिगेंट लुक.

Teej Styling Tips: तीज का त्योहार आते ही महिलाओं के बीच सजने-संवरने और ट्रेडिशनल कपड़े पहनने की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है. इस दिन हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए. लेकिन इसके लिए हर बार महंगे कपड़े, भारी ज्वेलरी या पार्लर पर ढेरों पैसे खर्च (Teej Styling Tips) करना जरूरी नहीं है.

थोड़ी-सी समझदारी से आप कम बजट में भी अपने लुक को रॉयल और एलिगेंट बना सकती हैं. इसके लिए बस कपड़ों, ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल को सही तरीके से मैच करना होगा.

साड़ी को दें रॉयल टच (Teej Styling Tips)

तीज पर रॉयल लुक पाने के लिए साड़ी सबसे आसान ऑप्शन है. अगर आपके पास पहले से बनारसी, सिल्क, ऑर्गेंजा या जॉर्जेट की साड़ी है, तो उसे दोबारा स्टाइल करके पहन सकती हैं. पुरानी साड़ी के साथ नया ब्लाउज या अलग तरह की ड्रेपिंग आपके पूरे लुक को नया बना सकती है. 

PC: AI Generated

ज्वेलरी में अपनाएं स्मार्ट ट्रिक

रॉयल लुक के लिए हैवी गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की जरूरत नहीं है. आप ऑक्सीडाइज्ड, गोल्ड प्लेटेड या आर्टिफिशियल ज्वेलरी से भी शानदार लुक पा सकती हैं. साड़ी के साथ झुमके, चोकर या रानी हार में से कोई एक स्टेटमेंट पीस पहनें. अगर नेकलेस हैवी है, तो कानों में छोटे झुमके रखें. 

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर सिंपल से हैवी तक ट्राई करें ये मेहंदी डिजाइन, हाथ लगेंगे बेहद प्यारे

चूड़ियों के बिना अधूरा है तीज लुक

तीज पर चूड़ियां ट्रेडिशनल लुक का जरूरी हिस्सा मानी जाती हैं. इसके लिए कांच की चूड़ियों का सेट सबसे अच्छा और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है. साड़ी के रंग से मैच करती हरी, लाल, गुलाबी या मैरून चूड़ियां पहनें. इनके बीच में दो-चार मेटल या गोल्डन चूड़ियां जोड़ दें. 

PC: AI Generated

बालों में बनाएं खूबसूरत गजरा (Teej Styling Tips)

हेयरस्टाइल पर थोड़ा ध्यान देकर भी आप अपने लुक को रॉयल बना सकती हैं. बालों में सिंपल जूड़ा बनाकर उसमें गजरा या छोटे फूल लगा लें. इसके साथ मांग टीका या छोटी बिंदी लगाएं. 

PC: AI Generated

दुपट्टे और एक्सेसरीज से बदलें पूरा लुक

अगर आप सूट या लहंगा पहनना चाहती हैं, तो पुराने आउटफिट के साथ नया दुपट्टा कैरी कर सकती हैं. हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा सिंपल सूट को भी फेस्टिव लुक दे सकता है. इसके साथ पोटली बैग, कमरबंद या छोटी नथ (Teej Styling Tips) जैसी एक्सेसरीज जोड़ें.

यह भी पढ़ें: तीज पर घर में बनाएं मावा वाली गुजिया, स्वाद ऐसा कि एक पीस से नहीं भरेगा मन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >