इस आसान रेसिपी से घर पर मिनटों में बनेगा तवा पिज्जा

Tawa Pizza Recipe: अगर आपका पिज्जा खाने का मन करे लेकिन घर पर ओवन नहीं हो तो टेंशन की कोई बात नहीं है. आप तवे पर मिनटों में पिज्जा बनाकर सर्व कर सकते हैं.

Tawa Pizza Recipe: अगर आपके घर पर ओवन नहीं है और पिज्जा खाने का दिल कर रहा है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको तवे पर एकदम बाजार जैसा पिज्जा बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. इसकी खासियत है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं पड़ती है. अचानक घर में मेहमान आ जाए या फिर शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करे तो आप फटाफट तवा पिज्जा बनाकर खा सकते हैं. तवा पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी आपको बताते हैं.

तवा पिज्जा बनाने की सामग्री

  • 2 पिज़्ज़ा बेस
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 प्याज
  • 1 टमाटर
  • 2 चम्मच पिज़्ज़ा सॉस
  • 1 चम्मच टमाटर केचप
  • आवश्यकतानुसार चीज
  • 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  • 1/2 चम्मच ऑरेगैनो
  • 1-2 छोटे चम्मच बटर

यह भी पढ़ें: तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी

तवा पिज्जा बनाने की विधि

  • तवा पिज़्ज़ा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को निकाल लीजिए और जरूरत की सब्जियों को काट लीजिए.
  • फिर किसी बॉउल में 2 चम्मच पिज़्ज़ा सॉस निकालें और उसमें एक चम्मच टोमैटो कैचप मिला लें.
  • अब आप पिज़्ज़ा बेस के एक साइड पर हल्का बटर लगाकर तवा पर हल्का शेक कर गैस बंद कर दें.
  • इसके दूसरे साइड पिज़्ज़ा सॉस और टोमैटो कैचप से बनी सॉस लगा दें.
  • इसके बाद आप अब पिज़्ज़ा पर सब्जियों की टॉपिंग कीजिए.
  • उसके बाद चीज़ डालकर आप गैस को फिर से ऑन कर दीजिए.
  • अब आप पिज़्ज़ा को कवर करके धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक चीज़ के मेल्ट होने तक पका लें.
  • इसके बाद आप पिज़्ज़ा पर स्वाद के अनुसार ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स स्प्रिंकलर डाल दें.
  • अब आपका टेस्टी तवा पिज्जा बनकर तैयार हो चुका है और आप इसे गरमा गरम सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Spring Roll Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, बच्चे बार-बार करेंगे डिमांड

यह भी पढ़ें: Onion Puff Pastry: शाम की चाय के साथ लें अनियन पफ पेस्ट्री का आनंद, पलक झपकते ही हो जाएगा तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >