तरबूज से बनने वाली इन टेस्टी रेसिपीज को आप भी करें ट्राई

Watermelon Recipe Ideas: अगर आप भी तरबूज से बनाना चाहते हैं डिलीशियस रेसिपी तो इस आर्टिकल की मदद से कुछ आइडियाज ले सकते हैं.

Watermelon Recipe Ideas: गर्मियों में तरबूज आसानी से मिल जाता है. इसका मीठा और रसदार फल हर किसी को पसंद होता है. आमतौर पर हम तरबूज को सीधे फल के रूप में खाते हैं, लेकिन इससे आप कई तरह के टेस्टी रेसिपीज भी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे तरबूज से बनने वाले कुछ आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

जूस तैयार करें 

गर्मियों में तरबूज का जूस पीना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.  इसके लिए सबसे पहले तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इन्हें ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें. आप चाहें तो इसे छानकर गिलास में डाल सकते हैं. ऊपर से नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालकर इसे टेस्टी बनाएं. 

आइसक्रीम बनाएं 

अगर आप अपने घर पर टेस्टी आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो तरबूज इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए तरबूज के टुकड़े, क्रीम और थोड़ा चीनी लेकर ब्लेंडर में अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इसे आइसक्रीम मोल्ड या कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रख दें. थोड़ी देर बाद आपकी स्वादिष्ट और क्रीमी तरबूज की आइसक्रीम तैयार हो जाएगी. इसे बच्चे और बड़े दोनों बेहद पसंद करेंगे. 

मोजितो तैयार करें 

तरबूज से आप गर्मियों में एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं – मोजितो. इसके लिए तरबूज का जूस लें और उसमें पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, थोड़ा शुगर सिरप और सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस तरह आपका तरबूज मोजितो तैयार हो जाएगा.  इसे आप पार्टी या गर्मियों की शाम में सर्व कर सकते हैं. 

स्मूदी बनाएं

तरबूज की हेल्दी स्मूदी बनाने के लिए तरबूज के टुकड़े, दही और थोड़ी शहद लेकर ब्लेंडर में अच्छे से मिलाएं.  इसे आप ब्रेकफास्ट के रूप में या हल्के स्नैक के रूप में भी ले सकते हैं. बच्चों और बड़ों दोनों को सर्व करने के लिए बेस्ट आइडिया है. 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

यह भी पढ़ें:  Fruit Jam: बिना केमिकल ताजे फलों से घर पर बनाएं टेस्टी फ्रूट जैम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >