बिना ज्यादा मेहनत के तैयार करें टेस्टी सूजी पनीर चीला

Suji Paneer Chilla: पनीर से आपने लंच और डिनर के लिए कई रेसिपी बनाकर खाई होगी, इसलिए आज हम आपको इससे चीला बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं.

Suji Paneer Chilla: अगर आप रोज के नाश्ते में वही पुराने पराठे या ब्रेड खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, हल्का और स्वादिष्ठ ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी पनीर चीला बेस्ट ऑप्शन है. ये टेस्टी रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि कम समय में आसानी से तैयार भी हो जाती है. इसे बच्चे से लेकर बड़े बहुत शौक से खाते हैं. खास बात यह भी है कि इसे आप घरवालों से लेकर मेहमानों को नाश्ते में परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के मदद से घर पर सूजी पनीर चीला बनाने की रेसिपी. 

सूजी पनीर चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी – 1 कप 
  • कद्दूकस किया पनीर – आधा कप 
  • दही – आधा कप 
  • बारीक कटा हुआ प्याज – 1 
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • नमक – स्वादानुसार 
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – सेंकने के लिए

सूजी पनीर चीला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. घोल ज्यादा न पतला करें.  
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किया पनीर, बारीक कटा हुआ और हरी मिर्च डालें. अब आप स्वादानुसार नमक और सारे मसाले डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, जिससे मसाले पूरे घोल में बराबर फैल जाए. 
  • अब इस घोल को ढककर 1 लिए मिनट के लिए छोड़ दें, जिससे सूजी अच्छे से फूल जाए. 
  • अब तवा गर्म करें, तवा गर्म हो जाने के बाद थोड़ा सा तेल लगाकर चारों तरफ फेला दें. अब एक बड़े चम्मच से घोल लेकर तवे पर गोल-गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं.  
  • इसी तरह आप सारे बैटर से चीला बना लें. चीला पक जाने के बाद इसे निकालकर एक प्लेट में रखें और सब्जी या चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Aloo Palak Paneer Paratha: घरवालों को खिलाना है कुछ खास, बनाएं गरमा-गरम टेस्टी आलू पालक पनीर पराठा 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >