स्ट्रॉबेरी से बनाएं मजेदार रेसिपीज, ट्राई करें ये आइडियाज

Strawberry Recipes Ideas: अगर आप स्ट्रॉबेरी से टेस्टी रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल से जानिए स्ट्रॉबेरी से बनने वाली कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज.

Strawberry Recipes Ideas: आपने कई तरह के फ्रूट्स से बहुत सारी रेसिपी बनाई होंगी, लेकिन आज हम आपको स्ट्रॉबेरी से बनने वाली कुछ आसान रेसिपी आइडियाज बताने जा रहे हैं. इससे बनने वाली हर डिश स्वाद में लाजवाब होती हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों को खूब पसंद आती है. अगर आप भी स्ट्रॉबेरी से कुछ नया और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए रेसिपीज आइडियाज को बनाकर जरूर ट्राई करें. 

स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक को करें ट्राई 

आप स्ट्रॉबेरी से टेस्टी मिल्क शेक तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धोकर काट लें. अब मिक्सर में स्ट्रॉबेरी, दूध, चीनी या शहद और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. तैयार हुए मिल्क शेक को गिलास में डालें. इसके बाद आप ऊपर से वनीला आइसक्रीम डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

स्ट्रॉबेरी जैम बनाएं 

बच्चों के लिए आप स्ट्रॉबेरी जैम तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को धोकर मैश कर लें. अब एक पैन में स्ट्रॉबेरी और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब इसका मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें थोड़ा नींबू का रस डालें. इसे अच्छी तरह पकने के बाद ठंडा होने दें और फिर कांच की साफ बोतल में भरकर रख लें. अब स्ट्रॉबेरी जैम को आप ब्रेड के साथ लगाकर बच्चों और बड़ों को परोस सकते हैं. 

स्ट्रॉबेरी स्मूदी तैयार करें 

घर पर आए मेहमानों को सर्व करने के लिए स्ट्रॉबेरी स्मूदी बेस्ट है. सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी को धोकर काट लें. अब मिक्सर में स्ट्रॉबेरी, केला, दूध, शहद या चीनी और बर्फ डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें.  तैयार स्मूदी को गिलास में डालें और ऊपर से स्ट्रॉबेरी के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें. 

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाएं 

आप स्ट्रॉबेरी से घर पर ही आइसक्रीम बना सकते हैं. स्ट्रॉबेरी को धोकर मिक्सर में पीसकर प्यूरी बना लें. अब एक बाउल में फ्रेश क्रीम को हल्का फेंटें. इसमें स्ट्रॉबेरी प्यूरी, कंडेंस्ड मिल्क और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब मिश्रण को डिब्बे में डालकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. जमने के बाद स्कूप करके ठंडी-ठंडी स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >