सत्तू से बनी लिट्टी को तो आपने चखा होगा या इसक बारे में सुना होगा. यह बिहार की बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है. सत्तू से सिर्फ लिट्टी ही नहीं, बल्कि तरह-तरह के टेस्टी पकवान बनाए जा सकते हैं. अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सत्तू से बनी ये रेसिपी जरूर आजमाएं.
सत्तू पूरी बनाएं
अगर आप नाश्ते या लंच में पूरी बनाने का सोच रहे ही तो सत्तू पूरी को ट्राई कर सकते हैं. सत्तू पूरी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक और पानी डालकर आटा गूंथ लें. अब सत्तू में प्याज, हरी मिर्च, अचार का मसाला, अजवाइन, नमक और धनिया पत्ती मिलाकर स्टफिंग तैयार करें. आटे की लोई बनाकर इसमें सत्तू का मिश्रण भरें और हल्के हाथ से पूरी बेल लें. इसे गर्म तेल में फ्राई कर लें.
सत्तू लड्डू बनाएं
अगर आपको मीठा खाने का मन है तो आप सत्तू लड्डू बना सकते हैं. इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और सत्तू को भूनें. अब इसमें गुड़ पाउडर, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें. मिश्रण में घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और लड्डू बना लें.
सत्तू ड्रिंक बनाएं
आप सत्तू से आसानी से ड्रिंक बना सकते हैं. इसके लिए आप गिलास में सत्तू को डाल दें. स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस डाल दें. पानी डालकर सभी चीजों को मिक्स करें और इसे सर्व करें.
सत्तू का चीला बनाएं
आप नाश्ते में सत्तू का चीला बना सकते हैं. एक बाउल में सत्तू, सूजी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना लें. तैयार घोल को गर्म तवे पर डालकर गोल आकार में फैला लें. तैयार सत्तू का चीला हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी
यह भी पढ़ें: Rose Thandai Recipe: हर घूंट में है इश्क की ठंडक, घर में आसानी से बनाएं गुलाब की ठंडाई
