Sweet Potato Chips: सर्दियों में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी शकरकंद के चिप्स, जानें बनाने की आसान विधि

Sweet Potato Chips: आप भी कुछ क्रिस्पी स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो सर्दियों के मौसम में शकरकंद के चिप्स को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते है इसे बनाने का आसान तरीका.

Sweet Potato Chips: सर्दियों में शकरकंद खाने का मजा ही अलग होता है. ठंड के दिनों में अक्सर लोग इसे उबाल कर खाते हैं. शाम के टाइम में सबके साथ बैठकर बातें करते हुए गरमा-गरम उबले हुए शकरकंद खाना बहुत अच्छा लगता है. अगर शकरकंद से कुछ स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो आप शकरकंद के चिप्स को जरूर बनाएं. ये क्रिस्पी चिप्स खाने में स्वादिष्ट होते हैं और आप इन्हें आसानी से तैयार कर सकते हैं. बच्चों को भी शकरकंद के चिप्स पसंद आएंगे और वे हर बार आपको बनाने को जरूर कहेंगे. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं शकरकंद के चिप्स बनाने की विधि. 

शकरकंद के चिप्स बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • शकरकंद- 2- 3
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच

शकरकंद के चिप्स को कैसे तैयार करें?

  • शकरकंद के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप शकरकंद को अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद शकरकंद को छील लें. 
  • अब शकरकंद को पतले-पतले स्लाइस में काट लें. सभी स्लाइस को एक प्लेट में निकाल लें. 
  • चिप्स बनाने के लिए आप एक कड़ाही में तेल को डाल दें. तेल जब गर्म हो जाए तब आप शकरकंद के स्लाइस को तेल में डालें और अच्छे से पका लें. जब ये क्रिस्पी हो जाए तब आप चिप्स को निकाल लें. इस तरह से आप सभी शकरकंद के स्लाइस को फ्राई कर लें.  
  • सारे चिप्स को आप एक बर्तन में निकाल लें और इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इस तरह से आप क्रिस्पी और टेस्टी शकरकंद के चिप्स को बनाएं. 

यह भी पढ़ें- Matar Pakora Recipe: सर्दियों में बच्चों के लिए तैयार करना है क्रिस्पी स्नैक्स, तो आसानी से बनाएं मटर के पकौड़े

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >