Tadke Wala Palak Raita: अगर आप रायता खाने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. अब तक आपने खीरा, गाजर या प्याज वाला रायता तो बहुत खाया होगा, जो घर पर कई बार बनता है. ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए हैं तड़के वाला पालक रायता बनाने की रेसिपी, जो खाने में बहुत टेस्टी है. इस रायता को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि घर के सभी लोग इसे पसंद करेंगे. इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
तड़के वाला पालक रायता बनाने के लिए क्या चाहिए?
- सरसों का तेल – 20 ml
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- हींग – 1/2 छोटा चम्मच
- लहसुन (कटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच
- प्याज (स्लाइस किए हुए) – 1 कप
- हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पालक – 100 ग्राम (लगभग 1/2 गुच्छा)
- दही – 400 ग्राम (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
तड़के वाला पालक रायता बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक कड़ाही गर्म करें और तेल डालें. अब आप इसमें जीरा, हींग, कटी हुई लहसुन और प्याज को डालकर अच्छे से भून लीजिए.
- अब मसाले में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी डालकर मिलाएं.
- अब इसमें कटे हुए पालक डाल दें. फिर थोड़ा सा चीनी ऐड करें. पकने के बाद इसमें फेंटा हुआ दही डाल दें. दही डालने के बाद आप गैस की आंच धीमी रखें नहीं तो दही फट सकती हैं. अब आप इसे अच्छे से मिक्स करें. इसी तरह आप घर पर आसानी से तड़के वाला पालक रायता बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार, वंदना ने बताया बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें: पराठों में डालें यह सीक्रेट मसाला, स्वाद हो जाएगा रेस्टोरेंट जैसा
