Solar Eclipse 2022: दिवाली के अगले दिन लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर करेगा असर

Solar Eclipse 2022: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा. हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा.

Last Surya Grahan 2022: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी गोवर्धन पूजा के दिन लगेगा. दीपावली के ठीक दूसरे किदन यह सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. जो कि काफी महत्वपूर्ण ग्रहण होगा. यह ग्रहण 4 घंटे और 3 मिनट का होगा.

सूर्य ग्रहण 2022 का समय

साल 2022 का दूसरा ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा. हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा.

दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा

दिवाली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है. इसे पड़वा भी कहते हैं.

सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह सूर्य भारत में नहीं देखा जा सकेगा. सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. जबकि सूतक काल ग्रहण समाप्त होने पर खत्म होता है. यह सूर्य ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकता है.

सूर्य ग्रहण 2022 का भारत पर प्रभाव

साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और भारत में नहीं दिखाई देगा. इस कारण भारत पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पडेगा.

सूर्य ग्रहण 2022 का सूतक काल

ज्योतिष के मुताबिक़, वैसे तो सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से लग जाता है और ग्रहण समाप्त होने के साथ ही समाप्त होता है. मुख्य रूप से सूर्य ग्रहण का सूतक काल वहीँ मान्य होता है, जहां पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है. चूँकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इस लिए यहाँ पर सूतक काल मान्य नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >