Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में घर से बाहर निकलना जितना कठिन लगता है, उससे कहीं ज्यादा कठिन लंबे समय तक धूप में खड़ी कार में बैठना होता है. जब आप काफी देर तक धूप में खड़ी कार में बैठने जाते हैं तो कई बार ऐसा भी लगता है मानों आपको किसी ने तंदूर में बैठा दिया हो. कार के अंदर की हवा गर्म हो चुकी होती है कि मानों सीट में बैठते ही लू लग जाए. अगर आप भी आये दिन इस समस्या से जूझते रहते हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं. जब आप इन ट्रिक्स को अपनाते हैं तो पहले की तुलना में आपके कार का इंटीरियर काफी ज्यादा ठंडा और आरामदायक बनाकर रख सकते हैं.
कार का दरवाजा खोलकर हवा पास करें
जब आप धूप में खड़ी कार के पास पहुंच जाएं तो गलती से भी तुरंत ही उसके अंदर न बैठ जाएं. सबसे पहले हर एक दरवाजे को खोलकर एक से दो मिनट के लिए जरूर छोड़ दें. जब आप ऐसा करेंगे तो कार के अंदर की गर्म हवा बाहर निकलने लगेगी और अंदर का टेम्परेचर भी काफी हद तक कम हो जाएगा. अगर आप जल्दबाजी में हैं तो एक साइड का दरवाजा खोलकर दूसरी साइड के दरवाजे को हल्का-सा खोलकर बंद करें. जब आप ऐसा करते हैं तो कार के अंदर की गर्म हवा तेजी से बाहर निकलने लगती है और आपको ठंडक का एहसास भी होने लगता है.
ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व
एसी चालू करने से पहले खिड़कियां खोलें
अक्सर हम यह गलती करते हैं कि कार में बैठते साथ ही सीधे एसी को ऑन कर देते हैं. यह एक बड़ी गलती है क्योंकि इसकी वजह से ठंडी हवा जल्दी असर दिखा नहीं पाती है. आपके लिए बेहतर होगा कि आओ पहले आप सभी खिड़कियों को खोल दें और एक से दो मिनट के लिए कार को ऐसे ही छोड़ दें. ऐसा करने से कार के अंदर की गर्म हवा पूरी तरीके से बाहर निकल जाती है. जब आप इसके बाद कार का एसी स्टार्ट करते हैं तो वह कम समय में ज्यादा बेहतर कूलिंग देता है.
स्टीयरिंग व्हील और सीट को कवर करें
जब कार काफी देर तक धूप में खड़ी रहती है तो स्टीयरिंग व्हील और सीट काफी ज्यादा गर्म हो जाता है. इस समय इन्हें छू पाना भी काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. इस प्रॉब्लम्स से बचने के लिए आपको स्टीयरिंग कवर या फिर सीट कवर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके अलावा कार को पार्क करते समय सीट पर कोई हल्का कपड़ा, तौलिया या फिर पुराने अखबार को रखना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो कार की सीट धूप को डायरेक्टली एब्जॉर्ब नहीं करती है जिससे आपको सीट में बैठते समय ज्यादा दिक्कत भी नहीं होती है.
ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा
सनशेड का इस्तेमाल करें
अगर आप कार की इंटीरियर को ठंडा रखना चाहते हैं तो आपको फ्रंट ग्लास पर सनशेड का इस्तेमाल करना चाहिए. यह एक आसान और असरदार उपाय है जिसे आप अपना सकते हैं. जब आप सनशेड का इस्तेमाल करते हैं तो सूर्य की किरणें कार के अंदर नहीं आ पाती हैं. यह छोटा सा उपाय आपके कार के डैशबोर्ड और सीट को भी हद से ज्यादा गर्म होने से बचाता है.
सही पार्किंग का चुनाव करें
अगर आपके लिए पॉसिबल है तो अपनी कार को हमेशा एक छांव वाली जगह पर पार्क करने की कोशिश करें. सबसे बेहतर होगा अगर आप अपनी कार को पेड़ के नीचे, किसी बिल्डिंग की शेड या कवर पार्किंग में खड़ा करके रख दें. अगर छांव नहीं है तो आपको अपनी कार को कवर से ढक देना चाहिए. ऐसा करने से आपकी कार सूरज की किरणों से बचा रहता है और अंदर का माहौल भी काफी हद तक ठंडा रहने लग जाता है.
