Summer Tips: गर्मियों के आते ही हमारे शरीर में थकावट, डीहाइड्रेशन और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है. जब ऐसा होता है तो खुद को शांत करने के लिए अक्सर हम कोल्ड ड्रिंक्स या फिर कुछ हल्की-फुलकी चीजें खाकर अपने शरीर को राहत पहुंचाने की कोशिश करने लगते हैं. अक्सर ऐसा भी होता है कि जिन चीजों को हम हेल्दी या फिर राहत पहुंचाने वाला सोचकर खा रहे हैं, वही चीजें हमारे शरीर को अंदर से और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन आपको गर्मियों के दिनों में जितना हो सके खाने से बचना चाहिए. जब आप इन चीजों को खाते हैं तो आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान होने का खतरा रहता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
तली-भुनी और मसालेदार चीजें
गर्मियों के इन दिनों में आपको काफी ज्यादा तली-भुनी चीजें जैसे कि, समोसे, कचौड़ी, पकौड़े और इस तरह की अन्य चीजों को खाने से बचना चाहिए. इस तरह की चीजें आपके शरीर के तापमान को अंदर से बढ़ाने के काम करती हैं. इस तरह की चीजों में ऑयल और मसाले का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है, जिस वजह से इन्हें खाने के बाद आपका डाइजेशन स्लो हो जाता है और साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगती है. कई बार इस तरह की चीजें खाने से आपको एसिडिटी और पेट में जलन जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: कहीं आपके शरीर में कैल्शियम की कमी तो नहीं? 30+ महिलाएं अपनी हड्डियों की सेहत के लिए जरूर पढ़ें
कैफीन लोडेड ड्रिंक्स
अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका शरीर डीहाइड्रेशन का शिकार हो जाए, तो आपको कैफीन से लोडेड ड्रिंक्स जैसे कि चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए. इस तरह के ड्रिंक्स आपके शरीर को अंदर से डीहाइड्रेटेड कर देते हैं, जिस वजह से आपको सिरदर्द, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं. अगर आप इन चीजों का सेवन कर भी रहे हैं, तो इनकी क्वांटिटी का खराल जरूर रखें.
शुगर लोडेड सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन
शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गर्मियों के इन दिनों में ठंडे-ठंडे कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स या फिर पैक्ड ड्रिंक्स पीने में मजा ना आता हो. लेकिन इस तरह की जो चीजें होती हैं उनमें शुगर का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है. इस तरह के ड्रिंक्स आपके शरीर को इंस्टेंट ठंडक देने की जगह पर उसे अंदर से गर्म करने लग जाते हैं.
ये भी पढ़ें: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?
रेड मीट और हैवी प्रोटीन
गर्मियों के दिनों में आपको रेड मीट या फिर हैवी प्रोटीन वाली चीजों को भी खाने से बचना चाहिए. इस तरह की चीजों को डाइजेस्ट होने में काफी ज्यादा समय लगता है. जब आप इस तरह की चीजें खाते हैं तो आपके शरीर में मेटाबॉलिक हीट बढ़ने लग जाती है. ऐसा होने की वजह से आपको ज्यादा गर्मी का एहसास भी होने लगता है.
ज्यादा नमक वाला खाना
चिप्स, नमकीन और इस तरह की सभी चीजों में नमक की क्वांटिटी काफी ज्यादा होती है. जब आप इन चीजों को खाते हैं तो आपके शरीर में कुछ ही समय में पानी की कमी होने लग जाती है. यह डीहाइड्रेशन को बढ़ाता है और आपको आपको गर्मी का एहसास भी ज्यादा होने लगता है. कई बार इस तरह की चीजें खाने से आपको थकान और सूजन जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 6 आसान हैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, हर लड़की के लिए जानना जरूरी
