Summer Skincare: गर्मियों में ऐसे रखें अपने स्किन का ख्याल, जरूर लगाएं एलोवेरा, त्वचा को मिलेगी ठंडक

Summer Skincare, Aloe Vera Benefits For Face In Summer: अगर आप गर्मियों में एलोवेरा को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें, तो इससे आपको त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है. यह गर्मियों के दौरान होने वाली कई स्किन प्रॉबल्म्स से आपको बचाने और उनसे छुटकारा पाने में मदद मदद कर सकता है.

Summer Skincare, Aloe Vera Benefits For Face In Summer: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. गर्मी की चिलचिलाती धूप के कारण त्वचा सुस्त और बेजान हो जाती है. ऐसे में त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है. अगर आप गर्मियों में एलोवेरा को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें, तो इससे आपको त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि यह गर्मियों के दौरान होने वाली कई स्किन प्रॉबल्म्स से आपको बचाने और उनसे छुटकारा पाने में मदद मदद कर सकता है.

यहां जानें गर्मियों में एलोवेरा के फायदे

एलोवेरा जेल से दाग धब्बे हटाए

गर्मियों के मौसम में आप कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाते हैं. इस मौसम में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. पिंपल के दाग, स्किन टोन की परेशानी या फिर पिगमेंटेशन यानि झांईं की समस्या में भी एलोवेरा जेल बहुत फायदा करता है रोज सुबह शाम एलोवेरा जेल लगाने से सभी तरह के दाग धब्बे दूर हो जाते हैं और आपकी स्किन ग्लो करने लगती है.

गर्मियों में एलोवेरा जेल और तरबूज का इस्तेमाल करें

एक कप ताजे तरबूज के क्यूब्स लें. इन्हें ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें. अब तरबूज के रस को निकाल लें. इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी से धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें.

गुलाब जल में मिलाकर लगाएं

गुलाब जल और एलोवेरा दोनों ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं, जिससे यह त्वचा की गंदगी, हानिकारक बैक्टीरिया और और डेड स्किन आदि का सफाया करने में बुहत लाभकारी हैं. अगर आप गुलाब जल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाते हैं, तो इससे त्वचा के कील-मुंहासे और दाग-धब्बो आदि की समस्या दूर करने में मदद मिल सकती है.

बालों के लिए भी फायदेमंद है एलोवेरा

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल हेयर ग्रोथ के लिए भी किया जाता है. कई लोग जिनकी आईब्रो हल्की होती हैं आइब्रो को मोटा करने के लिए जेल लगाते हैं. अगर एलोवेरा जेल को अरंडी के तेल में मिलाकर लगाया जाए तो इसका काफी तेजी से आपको फायदा मिलेगा. इससे नैचुरल तरीके से आपकी आईब्रो मोटी हो जाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >