घर पर बनाएं लाजवाब स्ट्रॉबेरी फ्रूट कस्टर्ड, बच्चे-बड़े सबको आएगा पसंद

Strawberry Fruit Custard Recipe: मीठा खाना पसंद है तो आज हम आपको मिठाई नहीं, टेस्टी स्ट्रॉबेरी फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसका मीठा स्वाद खाने में बहुत लजीज लगता है और सबको पसंद भी आता है.

Strawberry Custard Recipe: स्ट्रॉबेरी फ्रूट कस्टर्ड खाने में बहुत लाजवाब लगता है. अगर आप घर पर कुछ हल्का, क्रीमी और फ्रूटी बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम सही है. इसमें ताजी स्ट्रॉबेरी, केला और अंगूर जैसी स्वादिष्ट फ्रूट मिलाएं जाते हैं, जो हर बाइट में मिठास और फ्रूट का फ्लेवर देते है. ये टेस्टी रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आएगी. इसे बनाना बेहद आसान है और बस कुछ मिनटों में आप घर पर क्रीमी और रंग-बिरंगी डेसर्ट तैयार कर सकते हैं. फ्रूट स्ट्रॉबेरी फ्रूट कस्टर्ड  किसी भी अवसर या खास दिन के लिए बेस्ट है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में स्ट्रॉबेरी फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि. 

स्ट्रॉबेरी फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री क्या है?

  • स्ट्रॉबेरी – 200 ग्राम (कटी हुई)
  • दूध – 500 ग्राम 
  • केला – 1 कटा हुआ 
  • अंगूर – आधा कप 
  • चीनी – स्वादानुसार
  • कस्टर्ड पाउडर – 3 बड़े चम्मच
  • पानी – 3 बड़े चम्मच
  • स्ट्रॉबेरी प्यूरी – 2 बड़े चम्मच
  • सजावट के लिए स्ट्रॉबेरी स्लाइस, पिस्ता, अखरोट

यह भी पढ़ें- Fruit Custard Recipe: बच्चे हो या बड़े, सबको दीवाना बना देगा ये फ्रूट कस्टर्ड, गर्मी में ट्राई करना ना भूलें 

स्ट्रॉबेरी फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बर्तन में 3 चम्मच कस्टर्ड पाउडर लें. अब इसमें 3 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छे से घोल लें. 
  • एक बर्तन में दूध गर्म करें. जब दूध उबलने लगे, तब इसमें 4-5 बड़े चम्मच चीनी डालें और अच्छी तरह घोलें. अब आप कस्टर्ड पाउडर को धीरे-धीरे उबलते दूध में डालें. इसे लगातार चलाते रहें. 
  • इसे 3-5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं जब तक कस्टर्ड गाढ़ा न हो जाए. अब इसे आंच से उतार लें. 
  • इसके बाद कटे हुए कटे हुए स्ट्रॉबेरी, केला, अंगूर और स्ट्रॉबेरी प्यूरी को कस्टर्ड में डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. कस्टर्ड को एक कटोरी  में निकालकर फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा होने दें. 
  • अब सर्व करने के टाइम ऊपर से स्ट्रॉबेरी स्लाइस और पिस्ता/अखरोट से सजाएं. 

यह भी पढ़ें- Sewai Fruit Custard Recipe: घर आए मेहमानों के लिए आसान और टेस्टी सेवई फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >