Sprouts Chaat Recipe: अब हेल्दी खाना भी होगा चटपटा, बनाएं मूंग स्प्राउट्स चाट

Sprouts Chaat Recipe: आज के समय में हर कोई चाहता है कि खाना न सिर्फ स्वादिष्ट हो, बल्कि हेल्दी भी. जब हेल्दी खाने की बात होती है तब लोग बोरिंग खाना सोच लेते हैं. ऐसे में आप मूंग स्प्राउट्स चाट को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को आप झटपट तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मूंग स्प्राउट्स चाट बनाने की विधि के बारे में.

Sprouts Chaat Recipe: आज के समय में लाइफस्टाइल बदलाव को देखते हुए लोग खान-पान को लेकर काफी सावधान रहने लगे हैं. लोगों की कोशिश रहती है कि ऐसा खाना मिल जाए जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. मूंग स्प्राउट्स यानी अंकुरित मूंग, न सिर्फ हल्के होते हैं बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं. अगर आप भी कुछ जल्दी, हेल्दी और आसान रेसिपी की खोज में हैं तो ये मूंग स्प्राउट्स चाट एक बेहतरीन ऑप्शन है. 

मूंग स्प्राउट्स चाट बनाने के लिए सामग्री 

  • मूंग स्प्राउट्स- एक कप
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • खीरा- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • काला नमक- स्वाद अनुसार
  • उबले हुए आलू- एक 
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार 

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह-सुबह झटपट बनाएं आसान रेसिपी, आटे से तैयार करें स्वादिष्ट चीला

मूंग स्प्राउट्स चाट बनाने की विधि ( Moong Sprouts Chaat Recipe)

  • मूंग स्प्राउट्स चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को भिगो कर रख दें और जब इससे स्प्राउट्स तैयार हो जाए तो आप इससे चाट बना सकते हैं. चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग को हल्का सा भाप दें. ज्यादा भाप में न पकाएं. मूंग को आपको क्रंची भी रखना है. 
  • तैयार स्प्राउट्स को आप एक बाउल में निकाल लें. अब इसमें आप टमाटर, खीरा, प्याज और हरी मिर्च को डालें. इसमें आप काला नमक और भुना जीरा पाउडर को भी मिक्स कर दें. इसमें आप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ बॉइल आलू को मिक्स कर दें. 
  • अब इस बाउल में आप स्वादानुसार नमक को भी मिक्स कर दें. अब ऊपर से चाट मसाला को भी मिक्स कर दें. सभी चीजों को अच्छे से तरीके से मिक्स करें. अब इसमें नींबू का रस और हरा धनिया को डाल दें. आपका हेल्दी मूंग स्प्राउट्स तैयार है. 

यह भी पढ़ें- Masala Kaju: जब हो मूड कुछ स्पाइसी खाने का, झटपट से बनाएं मसाला काजू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >